Hantavirus Alert: बढ़ रहा Virus का खतरा, भारत में एक्टिव की गई 165 लैब, सैंपल होंगे टेस्ट

Hantavirus Alert: बढ़ रहा Virus का खतरा, भारत में एक्टिव की गई 165 लैब, सैंपल होंगे टेस्ट

एमवी होडियंस क्रूज जहाज पर बीते दिनों हंटावायरस का आउटब्रेक हुआ था. इस वायरस से कुछ मौतें भी हुई हैं. ऐसे में कई देश अलर्ट पर हैं. इस बीच भारत ने भी एहतियात के तौर पर अपनी हाई-लेवल बायोसर्विलांस प्रणाली एक्टिव कर दी है, ताकि यह खतरनाक वायरस देश में प्रवेश न कर सके. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि क्रूज पर भारतीय नागरिक भी थे. स्पेन में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद दो भारतीय नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत नीदरलैंड्स भेजा गया है, जहां उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है.

दोनों नागरिकों में वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं. हालांकि अभी इनको पूरे 45 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा, ताकि वायरस का प्रसार न हो. Hantavirus संक्रमित चूहों के मल-मूत्र के संपर्क से इंसानों में फैलता है. इस वायरस का ह्यूमन ट्रांमिशन नहीं होता है, लेकिन इसके कई स्ट्रेन हैं. वैज्ञानिक इस वायरस के Andes strain को लेकर ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि यह स्ट्रेन एक से दूसरे इंसानों में फैल सकता है. यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई देशों को अलर्ट किया है. भारत में आईसीएमआर भी वायरस पर नजर बनाए हुए है.

ICMR ने एक्टिव किया 165 लैब वाला वायरल शील्ड
आईसीएमआर ने अपने वायरस रिसर्च और डायग्नोटिक लैब्स को एक्टिव किया है. पूरे देश में आईसीएमआर की ऐसी करीब 165 लैब हैं. ये वो लैब हैं जहां हंटावायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की जा सकती है. इन लैब को इसलिए एक्टिव किया है क्योंकि अगर विदेश से आने वाले किसी व्यक्ति में वायरस के लक्षण मिलते हैं तो इन लैब में उसकी जांच आसानी से की जा सकती है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि समय रहते संक्रमित के सैंपल टेस्ट हो जाए और मरीज में अगर वायरस की पुष्टि होती है तो उसको निगरानी में रखा जाए और इलाज मिले.

Read More ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका

RT-PCR टेस्ट से होगी हंटावायरस की जांच
कोरोना वायरस की तरह ही हंटावायरस की जांच भी आरटी- पीसीआर टेस्ट से होगी. इसी क्रम में ही मरीज के सैंपल से वायरल RNA निकाला जाता है RNA को DNA में बदला जाता है और वायरस के जेनेटिक मटेरियल को कई गुना बढ़ाया जाता है. मशीन रियल टाइम में वायरस की मौजूदगी पकड़ लेती है.

Read More Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट

हंटावायरस के लक्षण क्या हैं

  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • पेट दर्द
  • उल्टी या मतली

क्या इंसान से इंसान में फैल सकता है वायरस?
विशेषज्ञों के अनुसार Andes स्ट्रेन के में इंसान से इंसान में फैलने की आशंका है. यही कारण है कि दुनियाभर में निगरानी बढ़ाई जा रही है. इसी वजह से भारत भी अलर्ट पर है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल भारत में हंटावायरस का कोई मामला नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एहतियात जरूरी है. खासतौर पर विदेशों से आने वाले लोगों में अगर वायरस का कोई लक्षण दिखता है तो एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग शुरू की जा सकती है.

Tags:

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल