बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां

बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 66 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से स्वास्थ्य सेवा दे रहे डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले का नाम भी शामिल रहा। बस्तर के आदिवासी इलाकों में ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ के नाम से पहचान बनाने वाले इस दंपती को पद्मश्री सम्मान देकर उनके मानव सेवा के असाधारण योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। जंगलों और दूरस्थ गांवों में चिकित्सा सुविधा पहुंचाने वाले इस दंपती ने हजारों जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।comp-101-9_1779721622

महाराष्ट्र के सतारा से ताल्लुक रखने वाले डॉ. गोडबोले दंपती वर्ष 1990 में दंतेवाड़ा पहुंचे थे। तब से उन्होंने दक्षिण बस्तर, बीजापुर, सुकमा और अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों में रहकर आदिवासी समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज करते रहे। अब तक एक लाख से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर चुके इस दंपती ने कुपोषण, एनीमिया और प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया है।comp-103-1_1779721654

डॉ. रामचंद्र गोडबोले, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से ‘डॉक्टर भैया’ कहते हैं, का मानना है कि “मेरे सामने बैठा हर आदिवासी मेरे लिए भगवान है।” यही सोच उन्हें वर्षों से बिना किसी प्रचार या सुविधा की चिंता किए सेवा कार्य में सक्रिय रखे हुए है। वहीं डॉ. सुनीता गोडबोले महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रही हैं। दोनों मिलकर गांव-गांव जाकर मेडिकल कैंप आयोजित करते हैं और मरीजों का लगातार फॉलो-अप भी करते हैं।screenshot-2026-05-25-193612_1779719474

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान केवल दो डॉक्टरों की उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर की सेवा भावना और समर्पण की पहचान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी गोडबोले दंपती को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन लोगों के लिए भी संदेश है जो कठिन परिस्थितियों में समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।comp-102-1_1779721638

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार कला, समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा और विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को दिए जाते हैं। इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में दंतेवाड़ा की बुधरी ताती को भी अगले चरण में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बस्तर की धरती से निकल रही ये प्रेरणादायक कहानियां यह साबित करती हैं कि सच्ची सेवा और समर्पण किसी पहचान के मोहताज नहीं होते।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार