क्या बढ़ती गर्मी और ज़्यादा तापमान हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ाते हैं? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

क्या बढ़ती गर्मी और ज़्यादा तापमान हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ाते हैं? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. लू भी चल रही है. इससे लोगों की सेहत काफी बिगड़ रही है. डिहाइड्रेशन के मामले अस्पतालों में बढ़ रहे हैं. हीट स्ट्रोक का भी खतरा है, लेकिन क्या बढ़ता तापमान और गर्मी हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. क्या जिनको पहले से ही हार्ट की कोई बीमारी है उनको इस मौसम में ज्यादा खतरा है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि बढ़ती गर्मी सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण तो नहीं बनती है, लेकिन इस मौसम में हार्ट पर असर पड़ सकता है. खासतौर पर जिनको पहले से ही हार्ट की कोई बीमारी है उनको खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

गर्मी और हार्ट की बीमारी का क्या है कनेक्शन?
डॉ.बताते हैं कि जब तापमान बहुत ज्यादा होता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. इस दौरान हार्ट को शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए तेजी से काम करना पड़ता है., ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट प्रभावित हो सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति में लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहता है तो इससे कुछ मामलों में खून गाढ़ा भी हो सकता है. इससे हार्ट पर असर पड़ता है. कुछ मामलों में ये हार्ट अटैक आने का भी कारण बन सकता है. ऐसा तब होता है जब खून गाढ़ा होने से हार्ट की किसी आर्टरी में कोई ब्लड क्लॉट ( खून का थक्का) बन जाता है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

डॉ. बताते हैं कि बढ़ती गर्मी में हर व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा नहीं है. अगर कोई व्यक्ति हाइड्रेट है. धूप में कम निकल रहा है. बीपी की बीमारी नहीं है और हार्ट की बीमारियों की कोई फैमली हिस्ट्री नहीं है तो घबराने वाली बात नहीं है. बस जरूरी ये है कि दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और तेज धूप और गर्मी के दौरान बाहर जाने से बचें.

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

किन लोगों में ज्यादा खतरा?

  • हाई बीपी के मरीज
  • हार्ट की कोई गंभीर बीमारी
  • बुजुर्ग
  • जो लोग ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं

क्या होते हैं लक्षण

  • अचानक तेज पसीना आना
  • दिल की धड़कन का बढ़ना
  • छाती में तेज दर्द
  • सांस फूलना
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार