अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

नई दिल्ली: अमेरिका में भारतीय मूल की एक गुजराती महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने प्रवासी भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले की रहने वाली मेघना पटेल की एक स्टोर में उस समय हत्या कर दी गई, जब उन्होंने कथित रूप से लूटपाट का विरोध किया। इस दर्दनाक घटना के बाद भारतीय समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता और डर का माहौल गहरा गया है। बताया जा रहा है कि मेघना पिछले करीब दस वर्षों से अमेरिका में रहकर काम कर रही थीं और अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

घटना के दौरान एक नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर स्टोर में दाखिल हुआ। शुरुआती बातचीत के बाद अचानक उसने हथियार निकाल लिया और मेघना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद काउंटर से कुछ सामान उठाया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मेघना को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरी घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी ट्रैकसूट, जैकेट, दस्ताने और मास्क पहने नजर आ रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। स्थानीय पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Read More PM मोदी का मनीला दौरा: आसियान और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल, ट्रंप के साथ क्वाड बैठक पर दुनिया की नजर

इस घटना के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीयों, खासकर गुजराती समुदाय में भारी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग मेघना पटेल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेघना मेहनती और शांत स्वभाव की थीं, उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में बम धमाके, मोहम्मद यूनुस के घर में लगाई आग

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार