मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम

मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम

कालाहांडी: ओडिशा के कालाहांडी जिले में आज एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। एम. रामपुर क्षेत्र के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के भीतर जहरीली गैस रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के चलते छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मृतकों में ठेकेदार, उसका बेटा और कई मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मजदूर टैंक के भीतर लगी सेंटरिंग सामग्री निकालने उतरे थे। इसी दौरान अंदर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण एक मजदूर अचानक बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरते गए, लेकिन वे भी दम घुटने का शिकार हो गए। कुछ ही मिनटों में यह रेस्क्यू प्रयास भयावह हादसे में बदल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी लोगों को बाहर निकालकर मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर का इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Read More कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेप्टिक टैंक में प्रवेश से पहले किसी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बंद टैंकों में मिथेन और अन्य जहरीली गैसें जमा हो जाती हैं, जो कुछ ही मिनटों में जानलेवा साबित हो सकती हैं। पर्याप्त वेंटिलेशन, ऑक्सीजन जांच और सुरक्षा उपकरणों के बिना ऐसे टैंकों में उतरना बेहद खतरनाक माना जाता है।

Read More बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त