राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद

राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के खिलाफ रायबरेली में मानहानि का परिवाद दायर किया गया है। मामला प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। भाजपा कार्यकर्ता और अधिवक्ता शकील अहमद खान ने अदालत में याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जनसभा के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे देश के शीर्ष नेतृत्व की छवि को नुकसान पहुंचा है।

परिवाद में कहा गया है कि 20 मई को रायबरेली के डीह क्षेत्र के लोधवारी गांव में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं मानहानिकारक टिप्पणियां की थीं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस बयान से न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के नेतृत्व की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय राजनीतिक माहौल भी गर्माता दिखाई दे रहा है।

मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विनयशील की अदालत में हुई। अदालत ने परिवाद स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की है, जिस दिन बयान दर्ज किए जाएंगे। इस घटनाक्रम के बाद रायबरेली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

Read More रायपुर AIIMS में जिंदगी की जंग लड़ रही 3 साल की काव्या, PM मोदी को लिखा भावुक पत्र, बोली- दादाजी मुझे बचा लीजिए

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...