बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत

बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में विधानसभा चुनावी झटके के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के भीतर बड़े राजनीतिक संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि लोकसभा में टीएमसी के कई सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसद नेतृत्व शैली और संगठनात्मक फैसलों से नाराज बताए जा रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।

सूत्रों का दावा है कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के करीब एक दर्जन सांसद भाजपा के साथ जाने या समर्थन देने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य सांसदों से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह घटनाक्रम आगे बढ़ता है तो यह सिर्फ दल-बदल नहीं बल्कि बंगाल की राजनीति में शक्ति संतुलन बदलने वाला बड़ा घटनाक्रम साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि दल-बदल कानून से बचने के लिए एक बड़े समूह को एकसाथ लाने की रणनीति तैयार की जा रही है। इस संभावित घटनाक्रम की खबर मिलते ही तृणमूल नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है और पार्टी को एकजुट रखने के लिए अंदरूनी स्तर पर लगातार बैठकें और संवाद किए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि पार्टी के कुछ प्रभावशाली चेहरे और शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले सांसद भी इस राजनीतिक हलचल के केंद्र में हैं।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का बड़ा समूह भाजपा के साथ आता है तो इसका असर केवल बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी समीकरण बदल सकते हैं। लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी भाजपा की नजर टीएमसी सांसदों पर बताई जा रही है। हालांकि इन तमाम अटकलों और दावों पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बंगाल की राजनीति में बढ़ती हलचल ने सियासी तापमान जरूर बढ़ा दिया है।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच