बच्चों को प्रोसेस्ड फूड खिलाना पड़ सकता है भारी! अस्थमा का है खतरा

बच्चों को प्रोसेस्ड फूड खिलाना पड़ सकता है भारी! अस्थमा का है खतरा

अगर आपक बच्चा चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर जैसी चीजें ज्यादा खाता है तो ये उसकी सेहत के लिए बड़ा खतरा है. इससे पेट संबंधी बीमारियां ही नहीं बल्कि अस्थमा का खतरा भी रहता है. यह दावा एक रिसर्च में किया गया है. स्पेन के सैंडो प्रोजेक्ट के तहत की गई इस रिसर्च में 4 से 5 साल की उम्र के करीब 700 बच्चों को शामिल किया गया था.

रिसर्च में शामिल इन बच्चों के करीब 4 साल तक फॉलो किया गया था. रिसर्च में बच्चों के खानपान के पैटर्न पर नजर रखी गई थी. इस रिसर्च में यह पता चला कि जिन बच्चों ने अपनी डाइट में चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाए थे उनमें अस्थमा का खतरा अधिक था.

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कैसे है खतरनाक
रिसर्च में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड केवल पेट की सेहत को ही नहीं खराब करता है बल्कि ये गट माइक्रोबायोम को भी बिगाड़ देता है. इससे इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है. जिसका असर लंग्स पर होता है और ये अस्थमा के खतरे को बढ़ा देता है. रिसर्च में एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आजकल बच्चों की डाइट में चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर, पिज्जा और मीठे प्रोसेस्ड फूड तेजी से बढ़ रहे हैं. ये बच्चों के लिए बड़ा खतरा हैं.

Read More छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर का बढ़ता खतरा, 85% मरीजों में लिवर तक फैल चुकी होती है बीमारी; जानिए शुरुआती लक्षण

ज्यादा अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खतरा
रिसर्च में बताया गया है कि जिन बच्चों ने कम मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाया था उनमें अस्थमा का रिस्क 3 फीसदी थी. मीडिया मात्रा में खाने वालों में 10 और ज्यादा खाने वालों में 17 फीसदी थी. इसका मतलब यह है कि जो बच्चे जितना ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खा रहे थे उनमें अस्थमा का खतरा उतना ही अधिक था. रिसर्च में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को बनाने में प्रोसेसिंग, केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और एडिटिव मिलाए जाते हैं. ये सेहत के लिए खतरा होते हैं. इनसे पेट की कई बीमारियों से लेकर आंतों के कैंसर का भी रिस्क होता है.

Read More Bangladesh Me Measles Outbreak: खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो

बच्चों की डाइट में क्या बदलाव जरूरी?

  • ताजे फल और सब्जियां
  • घर का बना खाना
  • दाल, दूध और प्रोटीन
  • साबुत अनाज
  • कम चीनी और कम पैकेज्ड फूड
Tags:

Latest News

रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक
कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन: उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन….
बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश
दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक चंदू देवांगन की हत्या; दो नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
मंत्रालय से तबादलों की नई सूची जारी, इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी
फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल; 5 अन्य सुरक्षित, सरकार अलर्ट
तीन दशक तक सोते रहे, अब अदालत से न्याय की उम्मीद, हाईकोर्ट ने ठुकराया बकाया वेतन का दावा
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, बस में जिंदा जला ड्राइवर; 10 घायल
कोरबा में चर्च में विवाद के बाद तनाव, मारपीट के आरोप पर मसीही समुदाय ने किया चक्काजाम; पुलिस की समझाइश पर खुला रास्ता
सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त
एक गलती और बिगड़ सकता है रिजल्ट, सीबीएसई ने स्कूलों को किया अलर्ट
एमसीबी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: पटवारी चन्द्र विजय साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित, विभागीय जांच के आदेश