रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे

रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे

रायपुर: रायपुर में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य को गति देने के लिए नगर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई करीब 17 छोटी-बड़ी दुकानों, गुमटियों और अस्थायी ढांचों को हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।whatsapp-image-2026-05-25-at-100326-pm-1_1779768456

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, 15वें वित्त आयोग मद से इस मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। लेकिन रास्ते में बनी अवैध दीवारें, सीढ़ियां, पाटे, ठेले और दुकानों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के बाद निगम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी और निगम अमले ने पूरे क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाया।

इस अभियान में कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, शैलेंद्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान, अंकिता सोनवर्षा और इम्तियाज अहमद सहित निगम जोन-1 की टीम मौजूद रही। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई अवैध पाटों के कारण नालियों की सफाई भी प्रभावित हो रही थी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ने का खतरा था। कार्रवाई के बाद अब निर्माण और सफाई कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।whatsapp-image-2026-05-25-at-100327-pm_1779768473

Read More साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश

नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले गोंदवारा क्षेत्र में भी होटल पैराडाइज से अंडरब्रिज तक करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए थे। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना बताया गया है।

Read More 36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे