वन विभाग के बंगले में रात भर जमी रंगीन महफिल, नृत्यांगनाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल

वन विभाग के बंगले में रात भर जमी रंगीन महफिल, नृत्यांगनाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल

सूरजपुर। गरियाबंद के प्रशासनिक गलियारे में मचे बवाल की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब सूरजपुर जिले से भी शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ कुमेली वॉटरफॉल के पास स्थित वन विभाग के सरकारी रेस्ट हाउस को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया। वायरल वीडियो में बार बालाएं भड़काऊ कपड़ों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस करती दिख रही हैं, वहीं इलाके के रसूखदार शराब के नशे में उनके साथ थिरक रहे हैं। वन विभाग की नाक के नीचे सरकारी संपत्ति पर रात भर रंगीन महफिल सजी रही और जिम्मेदार गहरी नींद में सोए रहे।

महफिल में जमकर छलके जाम और उड़े नोट

यह पूरा मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कुमेली रेस्ट हाउस का है। तीन-चार दिन पुराने बताए जा रहे इस वीडियो ने वन विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। सरकारी कमरे के भीतर बकायदा आर्केस्ट्रा लगाया गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नृत्यांगनाओं के हाथों में रुपयों की गड्डियां हैं और लोग जोश में आकर उनके साथ ठुमके लगा रहे हैं। चर्चा तो यहाँ तक है कि यहाँ सिर्फ नाच-गाना ही नहीं, बल्कि '52 परियों' यानी जुए का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

Screenshot_20260112_184305_WhatsAppBusiness

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

साहबों की मेहरबानी से बना अय्याशी का केंद्र

पर्यटकों को लुभाने के लिए लाखों खर्च कर बनाए गए इस आधुनिक रेस्ट हाउस में बिजली, पानी और जनरेटर की पूरी सुविधा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग के छोटे-बड़े कर्मचारियों की मिलीभगत से यह जगह अब रसूखदारों की 'प्राइवेट पार्टी' का ठिकाना बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ रोज रात को गाड़ियां लगती हैं और देर रात तक शोर-शराबा होता है, जिससे पर्यटन स्थल की गरिमा खत्म हो रही है।

 

गरियाबंद से भी नहीं लिया सबक

हाल ही में गरियाबंद में एसडीएम की मौजूदगी में हुए ऐसे ही कांड के बाद वहां सख्त कार्रवाई हुई। वहां के एसडीएम को हटा दिया गया और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। सूरजपुर में भी वैसी ही अश्लीलता दोहराई गई, लेकिन जिला प्रशासन अब तक 'वेट एंड वॉच' की मुद्रा में है। अधिकारियों के नाम पर चुप्पी और कार्रवाई में देरी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारियों का अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग के भीतर गुपचुप तरीके से मामले को दबाने की कोशिश चल रही है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और रेस्ट हाउस में चल रही इस गंदगी को बंद नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला