छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी राहत: ‘महतारी वंदन योजना’ का पोर्टल इस दिन से फिर खुलेगा....

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी राहत: ‘महतारी वंदन योजना’ का पोर्टल इस दिन से फिर खुलेगा....

रायपुर। प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार एक बार फिर महतारी वंदन योजना का पोर्टल खोलने जा रही है, जिससे अब तक योजना से वंचित महिलाएं दोबारा आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

इस दिन खुलेगा पोर्टल
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने जानकारी दी है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खोला जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अब तक जारी हो चुकी हैं 24 किस्तें
राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत अब तक 24वीं किस्त जारी की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश की 68,39,592 महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। हर महीने 1000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये की सहायता महिलाओं को दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

कौन महिलाएं हैं पात्र?

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

  • महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता की प्रमुख शर्तें:
  • महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हो
  • विवाहित महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष हो
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी पात्र
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक

कब शुरू हुई थी योजना?
महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, लैंगिक असमानता को कम करना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है।

सरकार का लक्ष्य
राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और परिवार के स्तर पर उनकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी।

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार