3.01 करोड़ का पुराना टेंडर निरस्त, नया जारी: पर फर्जीवाड़े के आरोपी ठेकेदार पर FIR नहीं ?

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। जीपीएम जिले में जिला पंचायत भवन निर्माण के 3.01 करोड़ रुपये के विवादित टेंडर मामले में नया मोड़ आ गया है। भारी हंगामे और फर्जी दस्तावेजों के आरोपों के बीच विभाग ने पुराना टेंडर निरस्त कर दिया है और अब नए सिरे से टेंडर जारी किया गया है। लेकिन इस कार्रवाई ने सुधार कम और सवाल ज्यादा खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि जब टेंडर में फर्जीवाड़े के पुख्ता आरोप थे, तो विभाग ने आरोपी ठेकेदार हितेश सूर्यवानी पर एफआईआर दर्ज कराने के बजाय उसे चुपचाप 'क्लीन चिट' देने का रास्ता क्यों चुना?

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ टेंडर कैंसिल, एफआईआर से परहेज

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनुभव और पूर्णता प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की शिकायतें सही पाए जाने के डर से आनन-फानन में पुराने टेंडर को रद्द कर दिया गया। पेंड्रा थाने में शिकायत के बावजूद अब तक पुलिसिया कार्रवाई या विभाग की ओर से कोई कड़ी कानूनी पहल नहीं हुई है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार मिंज के नोटिस का जवाब देने के बजाय मरवाही के अधिकारियों ने टेंडर ही निरस्त कर दिया, जिससे भ्रष्टाचार के सबूतों को दबाने की आशंका जताई जा रही है।

Read More छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर बाघ का खौफ: खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बची जान

ठेकेदारों में नाराजगी: क्या ब्लैकलिस्ट होगा आरोपी ठेकेदार?

Read More छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला ‘महिला प्रतिनिधित्व’ का मास्टरस्ट्रोक, राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित

जिले के ठेकेदारों का कहना है कि मरवाही में टेंडर समिति ने जिस तरह से सिंडिकेट बना कर खेल खेला, वह अब जगजाहिर है। ठेकेदारों ने सवाल उठाया है कि:

  •  अगर दस्तावेज फर्जी थे, तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में क्यों नहीं डाला गया?
     केवल टेंडर रद्द करना क्या विभाग की मिलीभगत को छिपाने की कोशिश है?
     क्या नए टेंडर में भी वही पुराना खेल दोहराया जाएगा जहां 24-25 प्रतिशत बिलो के बजाय सिर्फ 1-2 प्रतिशत बिलो रेट पर काम बांटा जाता है?

 मंत्री तक पहुंची फाइल

मरवाही के कार्यपालन अभियंता की लगातार चुप्पी ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। विनोद कुमार मिंज ने तकनीकी जांच की बात कही थी, लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले ही टेंडर की फाइल बंद कर दी गई। खबर है कि इस पूरे मामले की फाइल अब मंत्री स्तर तक पहुंच चुकी है और शिकायतकर्ता ने मांग की है कि टेंडर रद्द करना काफी नहीं है, बल्कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आरोपी ठेकेदार और उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर एफआईआर होनी चाहिए।

जांच के घेरे में मरवाही की टेंडर प्रणाली

3.01 करोड़ की इस भारी-भरकम परियोजना में हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासन की पारदर्शिता की पोल खोल दी है। 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली: 6300 करोड़ के घाटे के बाद टैरिफ बढ़ाने पर विचार

राज्य

नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर के पास खड़ी...
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त