ईरान युद्ध में अमेरिका बैकफुट पर? 10 दिन बाद ही सुलह की बात, ट्रंप के सलाहकारों ने जताई चिंता

donald-trump-2 नई दिल्ली. ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिका की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। हमले शुरू होने के करीब 10 दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके सलाहकारों ने युद्ध खत्म करने और सुलह का रास्ता तलाशने की सलाह दी है। सलाहकारों का मानना है कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ सकता है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के करीबी सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ संघर्ष से फिलहाल अमेरिका को कोई स्पष्ट रणनीतिक या आर्थिक लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। इसके अलावा लंबा युद्ध रिपब्लिकन समर्थकों को भी नाराज कर सकता है, जो आने वाले मिडटर्म चुनावों में पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसी पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार (10 मार्च) को संकेत दिया कि अमेरिका जल्द ही इस युद्ध को खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है।

तख्तापलट का लक्ष्य अधूरा

Read More नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, 939 की मौत और 3,925 लापता; भारत की नदियों में मिले 17 शव

युद्ध की शुरुआत में अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान में सत्ता परिवर्तन बताया जा रहा था। शुरुआती हमलों में ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को मार गिराया गया। इसके बावजूद ईरान ने संघर्ष जारी रखा और हालात अमेरिका की उम्मीद के मुताबिक नहीं बदले।

Read More Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी

अमेरिका के बैकफुट पर आने की तीन बड़ी वजहें

1. खुफिया रिपोर्ट ने जताई शंका
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया परिषद की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हमलों से ईरान में तख्तापलट संभव नहीं दिख रहा। शीर्ष नेताओं की मौत के बावजूद ईरान में व्यापक जनविद्रोह नहीं हुआ।

2. अमेरिकी जनता का विरोध
Quinnipiac University के सर्वे के मुताबिक 53 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक ईरान पर सैन्य हमले के खिलाफ हैं। वहीं 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अमेरिका इजराइल का जरूरत से ज्यादा समर्थन कर रहा है। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा था कि ईरान पर हमला करने के पीछे इजराइल का दबाव एक बड़ा कारण था।

3. युद्ध का बढ़ता खर्च
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के पहले दो दिनों में ही अमेरिका ने लगभग 5.6 बिलियन डॉलर का गोला-बारूद खर्च कर दिया। वहीं अनादोलु एजेंसी का दावा है कि 10 दिनों के भीतर अमेरिका इस युद्ध पर 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च कर चुका है।

ईरान का पलटवार और बयान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका को उम्मीद थी कि युद्ध शुरू होते ही ईरान में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका “प्लान-बी” के जरिए युद्ध जीतने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसमें भी उसे सफलता नहीं मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच जल्द कूटनीतिक बातचीत शुरू होती है तो युद्धविराम की संभावना बन सकती है। हालांकि क्षेत्रीय तनाव अभी भी बरकरार है और स्थिति तेजी से बदल सकती है।

Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू