छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर बाघ का खौफ: खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बची जान

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर बाघ का खौफ: खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बची जान

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगलों में एक बार फिर बाघ की दहशत फैल गई है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में सक्रिय बाघ ने ग्रामीणों और पशुधन को लगातार निशाना बनाकर दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा घटना औंधी तहसील के बागडोंगरी ग्राम पंचायत क्षेत्र की है, जहां 6 मार्च को बाघ ने दिनदहाड़े मवेशी पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के एक ग्रामीण का बैल आसपास के इलाके में चर रहा था। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। किसी तरह बैल बाघ के चंगुल से निकलकर अपने मालिक के घर पहुंचा, जहां उसके शरीर पर बाघ के पंजों के गहरे निशान और गर्दन पर दांतों के घाव देखे गए।image-2026-03-08T114317.636

ग्रामीणों का पीछा कर पेड़ तक पहुंचा बाघ
बाघ की दहशत यहीं नहीं थमी। उसी दिन बागडोंगरी पंचायत के आश्रित गांव मरकाटोला में भी बाघ दिखाई दिया। खेतों में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे दो ग्रामीणों पर बाघ ने अचानक हमला करने की कोशिश की। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि दोनों ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ गए। 

Read More तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार 3 युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ लंबे समय तक उसी पेड़ के आसपास मंडराता रहा और ऊपर बैठे ग्रामीणों पर हमला करने की फिराक में था। इसी दौरान गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीण टॉर्च लेकर समूह में मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज और तेज रोशनी से घबराकर बाघ जंगल की ओर भाग गया, तब जाकर पेड़ पर फंसे ग्रामीण सुरक्षित नीचे उतर सके।

Read More स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

महुआ संग्रहण पर भी पड़ा असर
इलाके में बाघ की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत है। इस समय जंगलों में महुआ संग्रहण का सीजन चल रहा है, जो ग्रामीणों की आय का प्रमुख स्रोत माना जाता है। लेकिन बाघ के डर से लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है, बल्कि रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि कई बच्चे रोजाना जंगल के रास्ते से स्कूल जाते हैं। ऐसे में बाघ की गतिविधियों ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।image-2026-03-08T114317.636

एक महीने में कई हमले
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ पिछले करीब डेढ़ महीने से इलाके में लगातार सक्रिय है और अलग-अलग गांवों में दिखाई दे रहा है। 12 फरवरी को सबसे पहले गहनगट्टा गांव में उसने एक मवेशी को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद सीमावर्ती महाराष्ट्र के केहकावाही गांव में एक ग्रामीण की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के अगले ही दिन बाघ फिर छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुआ और पीटेमेटा गांव में एक और मवेशी को मार डाला।

अब ताजा मामला बागडोंगरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां बाघ की मौजूदगी से गांवों में भय का माहौल है। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए बाघ को पकड़ने या उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि लोगों और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका