नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत

नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर के पास खड़ी एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने की खबर सामने आई। यह घटना खेड़ा खुर्द गांव के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर रखा ताकि जांच प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।

शवों की पहचान हुई
प्रारंभिक जांच के दौरान कार में मिले दोनों मृतकों की पहचान खेड़ा खुर्द के रहने वाले विकास (42) और विजेंद्र (36) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।WhatsApp-Image-2026-03-10-at-14.51.49-(1)-1773135191896

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक साइंस टीम को बुलाया गया, जिसने कार और आसपास के इलाके की बारीकी से विवेचना की। जांच के दौरान कई संभावित सबूत इकट्ठा किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। इसके साथ ही इलाके के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार वहां कब और कैसे पहुंची। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ होने की संभावना है।

Read More ट्रेन में सफर बना मुसीबत! AC कोच में चूहों का आतंक, 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने लगाया बेडशीट का जुगाड़; Sleeper में कॉकरोच

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू