पंजाब के सरपंच हत्याकांड का खुलासा: हत्या के बाद रायपुर में छिपे शूटर गिरफ्तार, अमृतसर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, पंजाब–छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पंजाब के सरपंच हत्याकांड का खुलासा: हत्या के बाद रायपुर में छिपे शूटर गिरफ्तार, अमृतसर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, पंजाब–छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। पंजाब के अमृतसर जिले के तरनतारन में सरपंच की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए दोनों शूटर रायपुर में छिपे हुए थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने रायपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है, जिसके बाद उन्हें जल्द अमृतसर ले जाया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा जल्द किया जाएगा।

शादी समारोह में मारी गई थी सरपंच को गोली
यह सनसनीखेज हत्या 4 जनवरी को तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव में हुई थी। गांव के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरी गोल्ड रिसॉर्ट मैरिज पैलेस पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां आए और बिना किसी डर के सरपंच के बेहद करीब जाकर सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी जांच
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ दिखाई देता है कि दोनों हमलावर बिना चेहरा ढके, पिस्टल निकालकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर आराम से फरार हो जाते हैं। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें कुछ लोगों ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पुलिस अब इस पोस्ट के पीछे सक्रिय गैंग या नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

तकनीकी इनपुट से रायपुर तक पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग, तकनीकी इनपुट और डिजिटल सबूतों के आधार पर पता लगाया कि दोनों आरोपी रायपुर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने रायपुर पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी रायपुर किसके संपर्क में थे, यहां तक पहुंचने में किसने उनकी मदद की और किन लोगों ने उन्हें पनाह दी।

Read More Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर ले जाकर होगा बड़ा खुलासा
फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अमृतसर ले जाया जाएगा। पुलिस पूछताछ के दौरान यह सामने आ सकता है कि इस हत्याकांड के पीछे गैंगवार, राजनीतिक रंजिश या किसी संगठित अपराध गिरोह का हाथ है या नहीं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद इस हाई-प्रोफाइल सरपंच हत्याकांड की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक