विधानसभा में गूंजा ड्रग्स सिंडिकेट का मामला, फिर चर्चा में ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक: 320 हाईप्रोफाइल नामों की फाइल तैयार, लेकिन VVIP तक नहीं पहुंची जांच की आंच

विधानसभा में गूंजा ड्रग्स सिंडिकेट का मामला, फिर चर्चा में ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक: 320 हाईप्रोफाइल नामों की फाइल तैयार, लेकिन VVIP तक नहीं पहुंची जांच की आंच

रायपुर। राजधानी रायपुर से जुड़े हाईप्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट का मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel द्वारा उठाए गए सवाल के बाद पूरे केस की परतें दोबारा खुलने लगी हैं। हालांकि, पुलिस जांच और चार्जशीट में बड़े खुलासों के बावजूद कई अहम सवाल अब भी अनुत्तरित हैं, खासतौर पर उन वीवीआईपी नामों को लेकर, जिन तक जांच की आंच अब तक नहीं पहुंची है।

टेक्नो पार्टी से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक
पुलिस जांच के अनुसार कथित ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक और उसकी सहयोगी विधि अग्रवाल पर दिल्ली-हरियाणा नेटवर्क से मादक पदार्थ मंगाकर रायपुर में हाईप्रोफाइल टेक्नो पार्टियों के जरिए सप्लाई करने का आरोप है। फार्महाउस, रिसॉर्ट और निजी क्लबों में आयोजित इन पार्टियों में चुनिंदा लोगों को ही एंट्री दी जाती थी और ऑर्डर के आधार पर ड्रग्स उपलब्ध कराए जाते थे।

चार्जशीट में विदेशी कनेक्शन, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और विदेश यात्राओं का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसियों ने नव्या की तुर्की, दुबई सहित कई देशों की यात्राओं की जानकारी विदेश मंत्रालय के माध्यम से जुटाई है।Raipur-Navya-News

Read More नंबर ब्लॉक करना पड़ा भारी! एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या

गिरफ्तारी की पूरी कहानी
23 अगस्त को हरियाणा निवासी मोनू विश्नोई ट्रेन से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचा था। पुलिस पहले से इनपुट पर निगरानी कर रही थी। एक्सप्रेस-वे के पास ट्रैप लगाकर मोनू विश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी नव्या मलिक मुंबई फरार हो गई थी, जिसे बाद में उसके मंगेतर अयान परवेज के जरिए लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 4 सितंबर को विधि अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई और पूरे नेटवर्क में कार्रवाई करते हुए कुल 43 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत का ड्रग्स जब्त करने का दावा किया।

Read More  बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग

320 संदिग्धों की सूची, लेकिन पूछताछ ठंडे बस्ते में
जांच के दौरान चैट, कॉल डिटेल और वित्तीय लेनदेन के आधार पर करीब 320 बड़े-छोटे लोगों की सूची तैयार की गई थी। इनमें प्रभावशाली कारोबारी परिवारों, नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े युवाओं के नाम शामिल बताए गए। पुलिस की योजना इन सभी को बुलाकर काउंसिलिंग और पूछताछ करने की थी, लेकिन अब तक न तो व्यापक पूछताछ हुई और न ही किसी वीवीआईपी चेहरे पर कार्रवाई दिखाई दी। सूत्रों के मुताबिक, यही वजह है कि मामला लगातार सवालों के घेरे में बना हुआ है।

विधानसभा में उठा सवाल, जवाब में नाम गायब
विधानसभा में जब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क को लेकर सवाल उठाया गया, तब सरकार की ओर से लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसमें मुख्य आरोपी नव्या मलिक का नाम तक शामिल नहीं था। इसी तथ्य ने जांच की दिशा और पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

VVIP तक क्यों नहीं पहुंची जांच?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जांच एजेंसियों के पास हाईप्रोफाइल संपर्कों, विदेश यात्राओं और नियमित ड्रग्स खरीद के प्रमाण मौजूद बताए जा रहे हैं, तो फिर अब तक उन वीवीआईपी लोगों से न पूछताछ हुई और न ही जांच की आंच उनके दरवाजे तक पहुंची। मामले में सामने आया है कि कुछ कथित उपभोक्ता हर महीने 10 से 20 लाख रुपए तक नशे पर खर्च कर रहे थे, फिर भी कार्रवाई सीमित दायरे में ही सिमटकर रह गई है।

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच का बढ़ा दायरा, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की भूमिका जांच के घेरे में; सेवा समाप्ति पर हो सकता है फैसला राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच का बढ़ा दायरा, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की भूमिका जांच के घेरे में; सेवा समाप्ति पर हो सकता है फैसला
आस्था के महापर्व में दर्दनाक हादसा! पुरी रथयात्रा में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु की मौत
एक मैसेज खोला और खाते से उड़ गए 3.94 लाख! फर्जी SMS से मोबाइल हैक करने वाले दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
TMC सांसद कोयल मलिक ने छोड़ी राज्यसभा, इस्तीफे के बाद बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र का बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने रोजाना हेल्थ मॉनिटरिंग के दिए आदेश
E20 पेट्रोल विवाद पर बड़ा फैसला: रायपुर कंज्यूमर कोर्ट ने कार कंपनी को नई गाड़ी देने या पूरी कीमत लौटाने का दिया आदेश
BREAKING: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी; दो महिलाओं और दो मासूमों की मौत, एक बच्चा गंभीर
शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन: वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर में हजारों सहायक शिक्षक सड़कों पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रायपुर! भव्य रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णु देव साय, देखे वीडियो
बंद फ्लैट में डॉक्टर की हत्या! खून से लथपथ मिला शव, पत्नी से पूछताछ; घायल बेटे ने बढ़ाई मर्डर मिस्ट्री
VIP बर्थडे या नियमों की अनदेखी? बीच सड़क केक काटने का VIDEO वायरल, BJP युवा मोर्चा नेता के सेलिब्रेशन पर बवाल
महासमुंद नकल कांड में बड़ा एक्शन! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 5 शिक्षा कर्मियों पर चार्जशीट, विभागीय जांच शुरू