देवरीखुर्द.... हमदर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग का बिछाया जाल और रेल अफसर को बना लिया उगाही का एटीएम

देवरीखुर्द.... हमदर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग का बिछाया जाल और रेल अफसर को बना लिया उगाही का एटीएम

बिलासपुर | तोरवा क्षेत्र की बाबू लाइन कॉलोनी में रहने वाले एक रेलवे अधिकारी के साथ हुई धोखाधड़ी और डराने धमकाने के मामले ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। यह मामला महज एक साधारण अपराध नहीं बल्कि अपराधी द्वारा बेहद शातिर तरीके से सहानुभूति बटोरकर किसी के जीवन को पूरी तरह नियंत्रित करने का है। देवरीखुर्द निवासी शातिर बदमाश हेमंत करवा ने पहले मदद करने के बहाने रेलवे के मुख्य कार्मिक कार्यालय में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट गजाधर सिंह से दोस्ती की और फिर धीरे धीरे उन्हें मौत के खौफ और झूठे मुकदमों के जाल में ऐसा उलझाया कि आज पीड़ित का परिवार और आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

दोस्ती से दहशत तक का सफर

घटनाक्रम की शुरुआत लगभग डेढ़ साल पहले हुई जब पीड़ित ने अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए कुछ लोगों से उधार लिया था। इसी दौरान आरोपी हेमंत करवा ने पीड़ित के घर आना जाना शुरू किया और खुद को एक मददगार के तौर पर पेश किया। जैसे ही उसने पीड़ित का भरोसा जीता उसका असली चेहरा सामने आने लगा। आरोपी ने खुद को एक मर्डर केस का अपराधी बताकर पीड़ित के मन में दहशत पैदा कर दी। इसके बाद शुरू हुआ उगाही का वह सिलसिला जिसने पीड़ित की एक्टिवा तक गिरवी रखवा दी। आरोपी ने पिस्टल दिखाकर न केवल डराया बल्कि जबरदस्ती वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली ताकि भविष्य में ब्लैकमेल किया जा सके।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

महंगी बाइक की किस्तें और कार्यालय में उत्पात

Read More CG Crime News: शादी का रिश्ता तय कराने के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, 4 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की बेशर्मी की हद यहीं खत्म नहीं हुई। उसने अपने रसूख और खौफ का इस्तेमाल कर अधिकारी पर दबाव डाला और अपनी पत्नी के नाम पर पल्सर तथा अपने दोस्त के नाम पर बुलेट गाड़ी फाइनेंस करवा ली। हैरानी की बात यह है कि इन गाड़ियों का डाउन पेमेंट और मासिक किस्तें भी पीड़ित अधिकारी से ही भरवाई गईं। प्रताड़ना का स्तर इतना बढ़ गया कि आरोपी अब गाड़ियों की मरम्मत का खर्च भी पीड़ित से मांग रहा है। बीती 25 फरवरी को आरोपी ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए रेलवे कार्यालय के भीतर घुसकर अधिकारी के साथ बदसलूकी की और 

पीछा छोड़ने के बदले 75 हजार रुपए की नई मांग रख दी।

इस मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से त्रस्त होकर अंततः पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का वेतन कटने और बैंक लोन की किस्तें रुकने के कारण उनका परिवार भारी तनाव में है। आरोपी ने अब पीड़ित के पूरे परिवार को गांजा के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद तोरवा पुलिस ने इस पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस की टीमें अब देवरीखुर्द और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं ताकि इस शातिर बदमाश को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके । 

Tags:

Latest News

Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें
डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड
Land Purchase Tips: जमीन खरीदने से पहले इन दिनों और तिथियों का रखें ध्यान, ज्योतिष में बताए गए हैं खास नियम
दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता