रेत माफिया का खेल: हर 10 मिनट में निकल रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर, और विभाग 'कुंभकर्णी नींद' में

रेत माफिया का खेल: हर 10 मिनट में निकल रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर, और विभाग 'कुंभकर्णी नींद' में

बिलासपुर. जिले में बिलासपुर से लेकर बेलगहना तक इन दिनों रेत माफियाओं का खुला राज चल रहा है। कोनचरा और करहीकछार घाटों का हाल तो यह है कि हर 10 मिनट में रेत से भरा एक ट्रैक्टर यहां से फर्राटे भरते हुए निकल रहा है। खनिज विभाग और प्रशासन को शायद यह सब नजर नहीं आता। या यूं कहें कि आंखों पर पट्टी बांधने में उन्हें महारत हासिल हो चुकी है। दिखावे के लिए तीन दिन में 11 गाड़ियां पकड़कर विभाग ने अपनी पीठ जरूर थपथपाई है, लेकिन घाटों पर माफियाओं का असली खेल दिन-रात बेरोकटोक जारी है।

मीडिया रिपोर्ट में प्रशासन की इस 'सख्ती' की पोल खुल गई है।

 

Read More सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

बिना नंबर की गाड़ियों से हो रही सप्लाई

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि रेत माफियाओं को किसी का डर नहीं है। घाट से जो गाड़ियां रेत भरकर निकल रही हैं, उनमें से ज्यादातर पर नंबर प्लेट तक नहीं है। बिना नंबर के इन ट्रैक्टरों से बेखौफ सप्लाई हो रही है, ताकि अगर कभी कोई अधिकारी नींद से जाग भी जाए, तो यह पता न चले कि गाड़ी किसके नाम पर है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए, तो पूरे साल यहां अवैध रेत खनन चलता है। सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टरों की लाइन लगी रहती है। रात के अंधेरे में भी यह धंधा बंद नहीं होता। कोनचरा और करहीकछार के अलावा आमागोहन, खोड़ी, खोंगसरा, जरगा, पकरिया, पीपरखुंटी, केंवची और ठाड़पथरा में भी अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।

हादसे के इंतज़ार में प्रशासन?

नियम-कानून तो छोड़िए, यहां तो मजदूरों की जान की भी कोई फिक्र नहीं है। घाट से निकलने वाले लगभग हर ट्रैक्टर में रेत के ढेर के ऊपर मजदूर बैठे दिखाई देते हैं। ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाता है और मजदूर ऊपर हिचकोले खाते रहते हैं। देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़े हादसे का ही इंतजार कर रहा है। शायद जब कोई मजदूर गिरकर जान गंवाएगा, तब जाकर कोई जांच कमेटी बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने कई बार इसकी जानकारी प्रशासन को दी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ 'खानापूर्ति'

लगातार उठ रहे सवालों के बीच खनिज विभाग ने हाल ही में थोड़ी फुर्ती दिखाई।

 

  •  क्या हुई कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर 11, 12 और 13 मार्च को टीम ने निरतु, लोफंदी, लछनपुर और रतनपुर समेत कई इलाकों में जांच की।
  •  क्या मिला: तीन दिनों में 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर (कुल 11 वाहन) जब्त किए गए हैं।
  •  कहां रखे गए वाहन: इन सभी गाड़ियों को कोनी थाने और लावर जांच चौकी भेज दिया गया है।

विभाग ने 11 गाड़ियां पकड़कर यह जताने की पूरी कोशिश की है कि वह बहुत काम कर रहा है। लेकिन जरा सोचिए, जिस इलाके में हर 10 मिनट में एक ट्रैक्टर रेत चोरी हो रही हो, वहां तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद सिर्फ 11 गाड़ियों का पकड़ा जाना क्या यह नहीं बताता कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हो रही है?

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत