सराफा कारोबारी हत्याकांड में जंगल बना राज़ का गवाह! जला बैग और बिखरे सबूतों ने खोले कई सवाल

सराफा कारोबारी हत्याकांड में जंगल बना राज़ का गवाह! जला बैग और बिखरे सबूतों ने खोले कई सवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस को जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित जंगल क्षेत्र से ज्वेलरी बॉक्स, जला हुआ बैग और अन्य सामान बरामद किया है, जिससे जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।comp-10-a_1780232926

पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री बोदराटोला-तिलोरा क्षेत्र के जंगल से मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इसी इलाके में रुके हो सकते हैं। जांच एजेंसियां इस संभावना पर भी काम कर रही हैं कि आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से कुछ सामानों को आग के हवाले किया हो।comp-10-e_1780232880

फोरेंसिक और तकनीकी टीमों द्वारा बरामद वस्तुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन सामग्रियों से आरोपियों की गतिविधियों और उनकी आवाजाही से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।comp-1417798102291780227874_1780246722

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

गौरतलब है कि 26 मई को कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा गया और व्यापारिक संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।image-2026-05-31t210100180_1780241560

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई जिलों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की थी। हालांकि घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि विभिन्न एंगल से जांच जारी है और जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण प्रगति सामने आ सकती है। उधर व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा