दुर्ग में नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 12 लोग हिरासत में

दुर्ग में नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 12 लोग हिरासत में

दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध गुटखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुथरेल और अंडा स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी के दौरान नकली जर्दायुक्त गुटखा बनाने का कारोबार संचालित होता मिला। अधिकारियों के अनुसार आरोपी वाशिंग पाउडर निर्माण की आड़ में अवैध गुटखा तैयार कर बाजार में खपा रहे थे।image-44-4

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 10 बोरियों में भरा लगभग 60 किलो गुटखा, तीन पैकिंग मशीनें और गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग पहले भी गुटखा निर्माण से जुड़े नेटवर्क में काम कर चुके हैं। छापेमारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और कई अहम जानकारियां जुटाई गईं।image-46-5

पुलिस और खाद्य विभाग ने दोनों गोदामों को सील कर दिया है तथा अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जब्त किए गए गुटखे के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी।

Read More Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल