CG News: धमतरी में पुलिस की बड़ी चूक! गांजा तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

CG News: धमतरी में पुलिस की बड़ी चूक! गांजा तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

धमतरी। धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी पलाश गजभिए को कुछ दिन पहले गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत उसे मेडिकल मुलाहिजा के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस की निगरानी से बचते हुए फरार होने में सफलता हासिल कर ली। घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तत्काल कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर एएसआई सोनचंद डहरिया सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित कर्मचारियों में आरक्षक अजय नेताम, हिमेश नेताम और डीगेश्वरी साहू का नाम भी शामिल है।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं विभागीय स्तर पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपी किस परिस्थिति में पुलिस की निगरानी से निकल भागा। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और बंदी प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल