बिलासपुर में शराब वीडियो और वसूली ऑडियो पर बवाल दागी पत्रकारों को बचाने पहुंचा प्रेस क्लब नेता ...एसएसपी ने दिए सख्त जांच के आदेश

बिलासपुर में शराब वीडियो और वसूली ऑडियो पर बवाल दागी पत्रकारों को बचाने पहुंचा प्रेस क्लब नेता ...एसएसपी ने दिए सख्त जांच के आदेश

बिलासपुर में कथित पत्रकारों द्वारा वसूली का दिलचस्प मामला सामने आया है थाने के बैरक में सोते हुए पुलिसवाले शराब की बोतलें और वसूली के एक वायरल ऑडियो ने ऐसा भौकाल बनाया कि पुलिस को तुरंत वसूली का केस दर्ज करना पड़ा पुलिस ने बिना कोई समय बर्बाद किए अपने ही एक आरक्षक दो पत्रकारों और एक चाय वाले पर एफआईआर दर्ज कर दी अब सबसे मजे की बात यह है कि जिन पत्रकारों पर केस हुआ है उनके खिलाफ पहले भी कई विवादित मामले आ चुके हैं लेकिन अपने इन दागी और प्रेस क्लब सदस्यता की वेटिंग लिस्ट वाले साथियों को बचाने के लिए प्रेस क्लब के एक नेता  पूरी ताकत से मैदान में उतर आए वह तुरंत पत्रकारों की फौज लेकर एसएसपी के पास पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई पर ही सवाल उठा दिए।

यह पूरा विवाद सिविल लाइन थाने के पुराने बैरक से शुरू हुआ दरअसल एक साल पुराना एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इस वीडियो में आरक्षक मनोज साहू आराम से फर्श पर सोते दिख रहे हैं और उनके पास वाले कमरे में भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें सजी हुई हैं यह वीडियो वायरल होने के ठीक अगले दिन एक और बम फूटा एक चाय की दुकान चलाने वाले सोनू सिंह और उसी आरक्षक मनोज साहू के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो बाजार में आ गया इस सात दिन पुराने ऑडियो में सोनू सिंह बड़ी ही सहजता से शाम 5 बजे तक मिलने और पत्रकारों के नाम पर 50 हजार रुपए देने की सेटिंग कर रहा है उसने पूरी बातचीत में पत्रकारों का नाम भी लिया सोनू ने आरक्षक को यह भी बताया कि शराब वाला वह वीडियो आरक्षक रितेश मिश्रा ने ही पत्रकारों को दिया है।

      ऑडियो सामने आते ही पुलिस एकदम एक्शन में आ गई पुलिस ने तत्काल फुर्ती दिखाते हुए आरक्षक रितेश मिश्रा पहले से दागी छवि वाले पत्रकार अनुज श्रीवास्तव जिया खान और चाय वाले सोनू सिंह के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया बस यही बात प्रेस क्लब के एक नेता को बुरी लग गई उसने  तुरंत कुछ पत्रकारों को जमा किया और एसएसपी रजनेश सिंह के दफ्तर पहुंच गए उनका सीधा आरोप था कि पुलिस ने बिना दूसरे पक्ष को सुने एकतरफा कार्रवाई की है पदाधिकारी महोदय ने यह भी कह दिया कि पुलिस तो जैसे पत्रकारों पर केस दर्ज करने के लिए बस इसी मौके की ताक में बैठी थी

Read More रायगढ़ वन मंडल में हाथी सुरक्षा के नाम पर बड़ा खेल करोड़ों खर्च फिर भी छह महीने में नौ मौतें

   इधर शिकायत की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सही जांच कराने का भरोसा दिया है जांच को एकदम पारदर्शी बनाने के लिए दो वरिष्ठ पत्रकारों को भी नई जांच टीम में शामिल करने की बात कही गई है 

Read More लिक्विड डामर डालकर फूंके लाखों रुपए, 5 महीने से ठेकेदार गायब, उखड़ने लगी रायपुर की सड़कें

Tags:

Latest News

बिलासपुर का सिरगिट्टी इलाका बना अपराधियों का अड्डा मर्डर और रेप की घटनाओं से दहला इलाका, सामान्य मारपीट आम..... बिलासपुर का सिरगिट्टी इलाका बना अपराधियों का अड्डा मर्डर और रेप की घटनाओं से दहला इलाका, सामान्य मारपीट आम.....
'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'इश्क करो पार्टी' की चर्चा, महुआ मोइत्रा को मिला शामिल होने का न्योता
राजकोट एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा! पक्षी से टकराई एअर इंडिया फ्लाइट, 124 यात्रियों की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर शिकंजा! पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, वसूली और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
CM बनते ही बढ़ीं डीके शिवकुमार की मुश्किलें! मंत्रालय बंटवारे पर फिर नाराजगी, शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री
बलरामपुर में दंतैल हाथी का कहर! सुबह शौच के लिए निकले पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
छत्तीसगढ़ में वन नेशन-वन राशन का सिग्नल गुम : बस्तर-सरगुजा के पौने तीन लाख हितग्राही पोर्टेबिलिटी से कटे
लिक्विड डामर डालकर फूंके लाखों रुपए, 5 महीने से ठेकेदार गायब, उखड़ने लगी रायपुर की सड़कें
TCS को मिला करोड़ों यूरो का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, Canada Life के IT सिस्टम को AI से करेगी मॉडर्नाइज
बिलासपुर में शराब वीडियो और वसूली ऑडियो पर बवाल दागी पत्रकारों को बचाने पहुंचा प्रेस क्लब नेता ...एसएसपी ने दिए सख्त जांच के आदेश
Purushottam Maas 2026: 15 जून से पहले कर लें ये 6 चमत्कारी उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे
Pregnancy और Air Pollution: मां ही नहीं, गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, AIIMS रिसर्च में बड़ा खुलासा