Motorola Edge 70 Pro+ Sale : 6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला फोन, Flipkart पर 5,250 तक की छूट

Motorola Edge 70 Pro+ Sale : 6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला फोन, Flipkart पर 5,250 तक की छूट

Motorola Edge 70 Pro+ की सेल 11 जून से ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. खूबियों की बात करें तो इस फोन में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. ये फोन आप Flipkart से खरीद सकते हैं, इस हैंडसेट के साथ 5250 रुपए तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी है जिससे कि आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे.

Motorola Edge 70 Pro Plus प्राइस इन इंडिया
इस फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले वेरिएंट की कीमत 47999 रुपए तय की गई है.ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट पर 3000 रुपए की छूट मिलेगी, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं तो आपको 5250 रुपए की छूट और फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक कार्ड से पेमेंट पर 2400 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा. इस रेंज में ये फोन Nothing Phone (4a) Pro, OPPO Reno14 5G और Google Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है.

Motorola Edge 70 Pro+ स्पेसिफिकेशन
एंड्रॉयड 16 पर आधारित हेलो यूआई पर चलने वाले इस हैंडसेट में 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, एचडीआर10 प्लस, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है.

Read More Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत

4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर से लैस इस फोन को कूल डाउन करने के लिए इस डिवाइस में वैपर कूलिंग सिस्टम लगा है. कंपनी ने बताया कि इसका एंटूटू स्कोर 24,00,000 है. फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है.

Read More स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद

फोन में जान फूंकने के लिए 6500mAh बैटरी है जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है. इस फोन में 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्ज सपोर्ट भी है. कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल