एअर इंडिया विमान हादसे का रहस्य बरकरार! अमेरिका भेजे गए इंजन, एक साल बाद भी नहीं आई अंतिम रिपोर्ट

एअर इंडिया विमान हादसे का रहस्य बरकरार! अमेरिका भेजे गए इंजन, एक साल बाद भी नहीं आई अंतिम रिपोर्ट

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया बोइंग 787 विमान हादसे को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन इस भीषण दुर्घटना के कारणों पर अब भी पूरी तरह से पर्दा नहीं उठ पाया है। 260 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट तय समय सीमा के भीतर जारी नहीं हो सकेगी। जांच एजेंसियां अब भी कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई हैं, जिसके चलते रिपोर्ट में देरी हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) जल्द एक स्टेटस रिपोर्ट जारी कर सकता है, जिसमें अब तक हुई जांच और देरी के कारणों की जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि अंतिम रिपोर्ट अगले कुछ महीनों में सामने आ सकती है। इस बीच जांच में अमेरिका की कई एजेंसियां और विमान निर्माण से जुड़ी कंपनियां भी सहयोग कर रही हैं।

हादसे की जांच का सबसे अहम हिस्सा विमान के इंजनों का विश्लेषण माना जा रहा है। इंजन और उससे जुड़े उपकरणों की विस्तृत जांच अमेरिका में की जा रही है, क्योंकि इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक और विशेष उपकरणों की आवश्यकता है। जांच में अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, बोइंग और जीई एयरोस्पेस जैसे संस्थान भी शामिल हैं, जो तकनीकी कारणों की गहराई से समीक्षा कर रहे हैं।

Read More महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य

प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद विमान के दोनों इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच 'रन' से 'कटऑफ' मोड में चले गए थे, जिससे ईंधन की आपूर्ति रुक गई और इंजन बंद हो गए। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी तकनीकी खराबी का परिणाम था या मानवीय त्रुटि की वजह से ऐसा हुआ। जांचकर्ता रैम एयर टर्बाइन (RAT) के सक्रिय होने के समय और संभावित इलेक्ट्रिकल फेलियर की भी जांच कर रहे हैं।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

जांच में एक और बड़ी चुनौती विमान के क्षतिग्रस्त रिकॉर्डर हैं। जहां एक रिकॉर्डर से डेटा हासिल कर लिया गया है, वहीं दूसरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण विश्लेषण में मुश्किलें आ रही हैं। इसके अलावा इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर के सक्रिय न होने और विमान के नेटवर्क सिस्टम में पहले से मौजूद तकनीकी समस्याओं की भी समीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल