गरियाबंद में सनसनीखेज डबल मर्डर! पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक हफ्ते बाद खुला खौफनाक राज

गरियाबंद में सनसनीखेज डबल मर्डर! पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक हफ्ते बाद खुला खौफनाक राज

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते एक दंपति की हत्या कर उनके शवों को बोरे में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 6 जून को कथित तौर पर पुरानी दुश्मनी के कारण आरोपियों ने दंपति पर हमला किया और डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को गांव के श्मशान घाट में ले जाकर गुप्त रूप से दफना दिया गया, ताकि घटना का किसी को पता न चल सके।DOUBLE-MURDER-Gariaband

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गांव में एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें दो स्थानों पर ताजा खुदाई और दफनाए जाने के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों को यह संदिग्ध लगा क्योंकि हाल के दिनों में गांव में किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई थी। इसी दौरान उन्हें पिछले कई दिनों से लापता दंपति की याद आई और संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई।

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श्मशान घाट में खुदाई करवाई। जांच के दौरान बरामद शवों की पहचान राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।WhatsApp-Image-2026-06-11-at-10.22.45-PM-3-1536x1152

Read More कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त

थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह तथा घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है। वहीं शवों के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल