पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले! सरकार ने तय की नई लिमिट, अब एक दिन में नहीं ले सकेंगे मनचाहा तेल

पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले! सरकार ने तय की नई लिमिट, अब एक दिन में नहीं ले सकेंगे मनचाहा तेल

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की खरीद को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। नए नियमों के तहत औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं को फिलहाल आम पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है, जिसके दौरान ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन केवल थोक बिक्री केंद्रों (बल्क सेल पॉइंट्स) से ही खरीदना होगा।

सरकार का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के बीच लिया गया है। बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों पर कम पड़े, इसके लिए खुदरा पेट्रोल पंपों पर कीमतों को नियंत्रित रखा गया, जबकि थोक ग्राहकों के लिए दरों में वृद्धि की गई। इसी वजह से कई बड़े उपभोक्ता सस्ता ईंधन पाने के लिए रिटेल पेट्रोल पंपों का रुख करने लगे थे।

अधिकारियों के अनुसार, बड़े पैमाने पर हो रही इस खरीदारी से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। तेल की संभावित किल्लत और आवश्यक सेवाओं पर असर को रोकने के लिए सरकार ने रिटेल आउटलेट्स से थोक खरीद पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब फैक्ट्रियां, उद्योग, टेलीकॉम टावर और अन्य बड़े संस्थान सीधे अधिकृत थोक डीलरों से ही ईंधन खरीद सकेंगे।

Read More शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

नए नियमों के तहत पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री केवल वाहनों के मुख्य ईंधन टैंक या पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) से प्रमाणित विशेष कंटेनरों में ही की जा सकेगी। साथ ही पेट्रोल पंप से खरीदे गए ईंधन को दोबारा मुनाफे के लिए बेचने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

सरकार ने संदिग्ध और बड़े खरीदारों पर निगरानी बढ़ाने के लिए दैनिक खरीद सीमा भी तय कर दी है। नए प्रावधानों के अनुसार कोई भी ग्राहक या वाहन एक पेट्रोल पंप से एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेगा। नियमों के पालन की निगरानी के लिए अधिकृत अधिकारियों, डीएसपी रैंक या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारियों और तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच, तलाशी और आवश्यक होने पर जब्ती की कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल