लेडी डॉन पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ा एक्शन कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे जिला बदर, रायपुर समेत 6 जिलों की सीमाओं में 3 महीने के लिए नो-एंट्री

लेडी डॉन पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ा एक्शन कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे जिला बदर, रायपुर समेत 6 जिलों की सीमाओं में 3 महीने के लिए नो-एंट्री

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के जिलों में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों का जाल बिछाने वाली कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे पर पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र में लगातार अपराधों को अंजाम देने और बार-बार की चेतावनी के बावजूद अपनी आदतों में सुधार न लाने पर उसे जिला बदर कर दिया गया है। ये एक्शन मध्य जिला पुलिस द्वारा तैयार किए गए विस्तृत प्रतिवेदन और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य आदतन अपराधियों और नशे के सौदागरों में भारी दहशत का माहौल है।

विभिन्न थानों में 20 से ज्यादा संगीन अपराध हैं दर्ज

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुस्कान रात्रे लंबे समय से राजधानी और आसपास के इलाकों में गांजा तस्करी, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और अवैध शराब के काले कारोबार में गहराई से संलिप्त रही है। इसके अलावा, उस पर मारपीट, लोगों को डराने-धमकाने और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन जुर्म भी दर्ज हैं। थानों के रिकॉर्ड के अनुसार, इस महिला अपराधी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने कई बार कार्रवाई की, लेकिन उसका दुस्साहस कम नहीं हुआ। वह लगातार अपने अवैध नेटवर्क को बढ़ाकर समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही थी। स्वतंत्र गवाहों ने भी उसके खौफ को लेकर पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे।

अधिनियम का प्रयोग कर 6 जिलों से किया गया निष्कासित

रायपुर पुलिस कमिश्नर ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधी के रसूख को पूरी तरह खत्म करने के लिए 'छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990' की धारा 5(ख) के तहत यह कड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत मुस्कान रात्रे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की राजस्व सीमाओं से 3 महीने की अवधि के लिए निष्कासित (जिला बदर) कर दिया गया है।

Read More सर्पदंश नहीं, साजिश से मिली मौत की फाइलें! 17 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रोज नए खुलासे, डॉक्टर से लेकर बाबुओं तक की गिरफ्तारी

बिना अनुमति प्रवेश करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

पुलिस की ओर से साफ कहा गया है कि जिला बदर अवधि के दौरान वह इन 6 जिलों की सीमाओं में किसी भी हाल में प्रवेश नहीं कर सकेगी। और अगर वह बिना अनुमति इन इन बैन वाले क्षेत्रों में नजर आती है या प्रवेश करने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की एक बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Read More छग के 8 बड़े घोटाले: कोर्ट के फैसले पर टिका 5378 करोड़ की संपत्तियों का भविष्य, जानिए क्या है कानूनी प्रक्रिया

नशे के खिलाफ अनवरत जारी रहेगा पुलिस का अभियान

इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सीधा ब्रेक लगेगा और डर भय के माहौल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। रायपुर पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अपराध और नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं मिलेगी जो कोई भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी...

Tags:

Latest News

पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर! उफनते नालों में फंसे युवक और बुजुर्ग का रेस्क्यू, महासमुंद और सारंगढ़ में रातभर चला ऑपरेशन