भोपाल में पटाखा दुकानों में भीषण आग से मचा हड़कंप! पेट्रोल पंप के पास धमाकों से दहशत, हाईवे करना पड़ा बंद

भोपाल में पटाखा दुकानों में भीषण आग से मचा हड़कंप! पेट्रोल पंप के पास धमाकों से दहशत, हाईवे करना पड़ा बंद

भोपाल। भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र स्थित लालघाटी-हलालपुर इलाके में आज तड़के बड़ा अग्निकांड हो गया। सुबह करीब तीन बजे एक पटाखा दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक पटाखा दुकान से हुई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकान में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों के साथ आसमान में उठती चिंगारियां और आतिशबाजी जैसी स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। घटना स्थल के पास पेट्रोल पंप होने के कारण प्रशासन और दमकल विभाग की चुनौती और भी बढ़ गई थी।fire-broke-out-at-firecracker-shops-in-Bhopal-1781243438513_v

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग को फैलने से रोकने के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र में लगातार पानी का छिड़काव किया गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।

Read More 50 हजार का इनाम, कई सवाल और फरारी की कहानी! शिवा शर्मा केस में मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार

आग पर नियंत्रण पाने के लिए भोपाल नगर निगम और शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल वाहन बुलाए गए। एहतियाती कदम के तौर पर भोपाल-इंदौर हाईवे के दोनों ओर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को सुरक्षित बना दिया।

Read More टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!