रायपुर बार हत्याकांड: कुछ सेकंड की बहस और बियर बोतल से छिन गई वेदिका की जिंदगी

रायपुर बार हत्याकांड: कुछ सेकंड की बहस और बियर बोतल से छिन गई वेदिका की जिंदगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 दिसंबर 2025 को हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आजाद चौक इलाके के मेट्रो बार में युवती वेदिका सागर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह मामला प्रेम प्रसंग, शराब और अचानक भड़की हिंसा से जुड़ा है, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई।

जश्न के इरादे से बार पहुंचे थे वेदिका और शीनू
पुलिस जांच के अनुसार, 21 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे गीता नगर निवासी वेदिका सागर अपने बॉयफ्रेंड टी. सुनील राव उर्फ शीनू के साथ मेट्रो बार पहुंची थी। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और वे अक्सर साथ समय बिताते थे। उस दिन भी दोनों ने नॉनवेज खाना और शराब ऑर्डर की। शुरुआती CCTV फुटेज में दोनों सामान्य बातचीत करते और सहज माहौल में बैठे दिखाई देते हैं।

कुछ सेकंड में बदला माहौल, गुस्से ने ली जान
लेकिन पुलिस के मुताबिक, कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। किसी बात को लेकर वेदिका अचानक नाराज हो गई। CCTV में दिखता है कि उसने गुस्से में शराब की बोतल उठाई, फिर उसे वापस रख दिया। यही पल आरोपी शीनू को इतना नागवार गुजरा कि वह आपा खो बैठा।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

बियर बोतल से सिर पर तीन वार, टूट गई बोतल
आरोपी शीनू ने पहले वेदिका के सीने पर हमला किया और फिर हाथ में मौजूद बियर की बोतल से सिर पर लगातार तीन वार कर दिए। बोतल टूट गई, वेदिका के सिर से खून बहने लगा और वह चीखती रही। हैवानियत यहीं नहीं रुकी आरोपी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से मारपीट करता रहा। खून से लथपथ वेदिका फर्श पर तड़पती रही।

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

गले लगाकर रोया और फिर हो गया फरार
CCTV फुटेज में यह भी सामने आया है कि हमले के बाद आरोपी कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा, जैसे उसे अपने किए का एहसास हो गया हो। जाते-जाते उसने गंभीर रूप से घायल वेदिका को गले लगाया, रोया और फिर मौके से फरार हो गया। उस समय बार में एक अन्य युवक भी मौजूद था, जो कैमरे में कैद हुआ है।

तीन हफ्ते मौत से संघर्ष, फिर टूट गई सांसें
बार संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेदिका को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सिर की चोटें बेहद गंभीर थीं। करीब तीन हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 12 जनवरी को वेदिका ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को गुस्साए परिजनों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर आरोपी पर हत्या की धारा लगाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है, और अब मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक