प्रशासनिक फेरबदल: सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

प्रशासनिक फेरबदल: सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

rrr-5रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री के ओएसडी (Officer on Special Duty) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य की नई पदस्थापना के साथ उन्हें अतिरिक्त प्रभार से नवाजा गया है।

सौरभ श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और वर्तमान में मुख्यमंत्री के निज सचिव के रूप में कार्यरत सौरभ श्रीवास्तव को पदोन्नत करते हुए मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री सचिवालय के कामकाज से जुड़े रहे हैं, ऐसे में उनकी यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

 

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

पुलक भट्टाचार्य की 15 दिनों में हुई 'घर वापसी'

प्रशासनिक गलियारों में राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य की नियुक्ति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। शासन ने उन्हें नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। दिलचस्प बात यह है कि महज 15 दिन पहले, यानी 10 फरवरी को ही उन्हें इसी पद से मुक्त किया गया था।

स्थानांतरण का घटनाक्रम...

  10 फरवरी: पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन के अपर संचालक पद से हटाकर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव बनाया गया था।

  अतिरिक्त जिम्मेदारी: मंत्रालय के साथ-साथ उन्हें 'आईगाट मिशन कर्मयोगी' प्लेटफॉर्म के समन्वयक की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

वर्तमान आदेश: अब पुन: उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग में अपर संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

प्रशासनिक कसावट की कवायद

माना जा रहा है कि विभागों के कामकाज में गति लाने और समन्वय बेहतर करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह सूची तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सचिवालय और नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार