रायपुर में बिजली मीटर के नाम पर साइबर ठगी: प्रोसेसिंग फीस बताकर 1.56 लाख ट्रांसफर, ऐप डाउनलोड कर किया फ्रॉड

रायपुर में बिजली मीटर के नाम पर साइबर ठगी: प्रोसेसिंग फीस बताकर 1.56 लाख ट्रांसफर, ऐप डाउनलोड कर किया फ्रॉड

रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में बिजली मीटर लगाने के नाम पर 1.56 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा ली और इसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रोशन देवरात्रे ने बताया कि उन्होंने बिजली मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके आवेदन पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा।

ऐप डाउनलोड कर कराया ट्रांसफर
आरोपी ने पीड़ित को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा और उसी के माध्यम से 1,56,200 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। भरोसे में आकर रोशन ने बताए गए निर्देशों का पालन किया।4hvk3a_1771825155

Read More लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त

फॉलोअप में खुली ठगी
जब मीटर लगाने की प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए दोबारा संपर्क किया गया तो आरोपी का फोन बंद मिला। इसके बाद पीड़ित बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां पता चला कि उनके नाम से कोई राशि जमा नहीं हुई है। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सिद्वेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

सावधानी जरूरी
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या ऐप के माध्यम से भुगतान करने से पहले संबंधित विभाग से आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। सरकारी शुल्क आमतौर पर अधिकृत पोर्टल या कार्यालय के माध्यम से ही लिए जाते हैं।

Latest News

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक