छत्तीसगढ़ में फिर लौटा पप्पू का सींबा बीयर, कांग्रेस के बाद अब भाजपा में फंड और फायदे पर मची रार

छत्तीसगढ़ में फिर लौटा पप्पू का सींबा बीयर, कांग्रेस के बाद अब भाजपा में फंड और फायदे पर मची रार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब बाजार में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है पप्पू का सींबा बीयर। सत्ता बदलने के बाद लगा था कि शराब सिंडिकेट के पुराने चेहरे बदल जाएंगे पर यहां तो ब्रांड वही है बस उसको बाजार में उतारने वाले हाथ बदल गए हैं। कांग्रेस सरकार के समय जो ब्रांड तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल के जरिए दुकानों तक पहुंचता था अब वही सींबा भाजपा के कोषाध्यक्ष राम गर्ग के जरिए शराब दुकानों की शोभा बढ़ा रहा है। हालत यह है कि पीने वालों को दुकानों में कोई दूसरा विकल्प ही नहीं मिल रहा जिससे अब भाजपा के भीतर ही घमासान शुरू हो गया है।

पुराने ढर्रे पर नई सरकार और फंड का खेल

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी फंड मजबूत करने के लिए पुराने शराब मॉडल को ही फिर से जिंदा कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि सींबा बीयर की जबरन सप्लाई और ज्यादा मुनाफे का खेल ठीक उसी तरह चल रहा है जैसे पिछली सरकार में चलता था। इस बार भी रणनीति वही है कि चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया जाए और बदले में मोटी रकम इधर-उधर की जाए। भाजपा के कई पुराने नेता इस बात से नाराज हैं कि जिस शराब घोटाले को लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा अब उसी रास्ते पर पार्टी के कुछ लोग चल रहे हैं।

Read More Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!

रामू की ईमानदारी और अपनों का विरोध

Read More CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक

भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग जिन्हें लोग प्यार से रामू कहते हैं वे अपनी सफाई में खुद को बेदाग बता रहे हैं। उनका तर्क है कि वे सिर्फ अपना फर्ज निभा रहे हैं और पार्टी के खजाने की चिंता कर रहे हैं। हालांकि पार्टी के ही कई पदाधिकारी इस दलील को पचा नहीं पा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि पार्टी चलाने के लिए शराब के पैसे का सहारा लेना छवि खराब करने जैसा है। चर्चा तो यह भी है कि राम गर्ग अपनी कुर्सी बचाने के लिए भारी-भरकम एडवांस देने की जुगत में लगे हैं पर इस पर कोई खुलकर नहीं बोल रहा।

सरकार और अफसरों की चुप्पी से उठे सवाल

ताज्जुब की बात यह है कि शराब दुकानों पर सींबा का कब्जा होने के बाद भी आबकारी विभाग और सरकार के जिम्मेदार चुप बैठे हैं। हर दुकान में सींबा की पेटियां धड़ल्ले से बिक रही हैं जिससे सेल्समैन और बिचौलियों की चांदी हो गई है। सूत्रों की मानें तो यह सारा तामझाम आने वाले समय में दूसरे राज्यों के चुनावों के लिए पैसा जुटाने की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। सरकार ने पहले ही दुकानों की संख्या बढ़ाकर और नियमों में ढील देकर कमाई के रास्ते खोल दिए हैं।

इतिहास खुद को दोहरा रहा है

सियासी पंडितों का कहना है कि यह पूरा मामला इतिहास की याद दिलाता है। पहले एक राम (रामगोपाल) के फैसलों ने कांग्रेस सरकार की फजीहत कराई थी और अब दूसरे राम (राम गर्ग) की सक्रियता भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। जब यह शिकायत एक बड़े नेता तक पहुंची तो उन्होंने इसे हंसी में उड़ाते हुए कहा कि लखन को बोल दो वह सब संभाल लेगा। अब देखना यह होगा कि यह सींबा बीयर भाजपा के लिए चुनावी संजीवनी बनती है 

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक