ड्रीम एन्क्लेव कॉलोनी में गेट खोलने को लेकर हुआ जमकर विवाद, निगम अमले से रहवासियों ने की झूमाझटकी, कार्रवाई के बाद फिर जड़ा ताला, देखे वीडियो...

ड्रीम एन्क्लेव कॉलोनी में गेट खोलने को लेकर हुआ जमकर विवाद, निगम अमले से रहवासियों ने की झूमाझटकी, कार्रवाई के बाद फिर जड़ा ताला, देखे वीडियो...

बिलासपुर। शहर के अशोक नगर सरकंडा स्थित ड्रीम एन्क्लेव कॉलोनी में रास्ता खोलने को लेकर मंगलवार को जमकर विवाद हो गया। नगर निगम की टीम द्वारा गरीबों के मकानों तक पहुंचने वाले मार्ग पर लगाए गए गेट को हटाने की कार्रवाई के दौरान कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया। मामला इतना बढ़ा कि निगम अमले और स्थानीय लोगों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के पिछले हिस्से में निर्मित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों तक पहुंचने के लिए स्वीकृत 25 फीट चौड़े रास्ते पर कुछ लोगों ने गेट लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। बिलासपुर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्वीकृत ले-आउट के अनुसार गेट खुलवाया। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई अनुमोदित नक्शे के आधार पर की गई है।image

कार्रवाई के बाद फिर लगा ताला
निगम कर्मचारियों के लौटते ही कॉलोनी के कमलकांत शुक्ला, गार्ड गिरीश और अन्य लोगों ने दोबारा गेट में ताला जड़ दिया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने निगम अमले के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई की कोशिश भी की। विवाद बढ़ने पर अधिकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

EWS आवंटन प्रक्रिया बनी विवाद की वजह
दरअसल, निगम द्वारा कॉलोनी के पीछे बने ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन मकानों में अब लोगों का शिफ्ट होना शुरू हो चुका है। पहले मजदूरों और संबंधित लोगों का आना-जाना पिछले गेट से होता था, लेकिन जैसे ही स्थायी आवास शुरू हुए, कुछ निवासियों ने गेट बंद कर दिया। निगम का कहना है कि ईडब्ल्यूएस आवासों तक पहुंचने के लिए अलग मार्ग और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, और 25 फीट चौड़ा रास्ता नियमानुसार बनाया गया है।

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

कॉलोनीवासियों का पक्ष
स्थानीय निवासियों का दावा है कि बिल्डर द्वारा अतिरिक्त विकास शुल्क नगर निगम को जमा किया जा चुका है। ऐसे में कॉलोनी के रखरखाव और सुविधाओं की जिम्मेदारी निगम की है। रहवासियों ने “ड्रीम इनक्लेव आवासीय सहकारी समिति मर्यादित” का गठन भी किया है और अपने अधिकारों की रक्षा की बात कही है।

आगे क्या?
गेट विवाद ने अब प्रशासनिक और कानूनी रूप ले लिया है। यदि दोबारा अवरोध उत्पन्न किया गया तो निगम सख्त कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल, मामले पर शहर की नजरें टिकी हैं और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं।

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार