रायपुर में हैवानियत की हदें पार: 9 साल की बच्ची से 5 दिनों तक दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर फंसाता रहा आरोपी

रायपुर में हैवानियत की हदें पार: 9 साल की बच्ची से 5 दिनों तक दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर फंसाता रहा आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि 55 वर्षीय अब्दुल सज्जाद अंसारी बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने का लालच देकर अपने साथ ले जाता था और वारदात को अंजाम देता था।

नहाते समय दर्द की शिकायत से खुला राज
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने नहाते समय तेज दर्द की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों के बार-बार पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बताया कि मोहल्ले में चूड़ी की दुकान चलाने वाला व्यक्ति उसे रोज अपने घर ले जाता था, जहां उसके साथ गलत काम करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। डर के कारण बच्ची चुप रही।

7 से 11 जनवरी के बीच कई बार की दरिंदगी
परिजनों की शिकायत के अनुसार, 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की दुकान पर चूड़ी के साथ चॉकलेट, नड्डा-मुर्रा भी बिकते थे, जिनका लालच देकर वह बच्ची को फंसाता था।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस POCSO एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में जांच कर रही है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

बजरंग दल का आक्रोश, फांसी की मांग
घटना सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। संगठन ने आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला