तेलीबांधा में विदेशी नागरिकों पर शिकंजा, संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं दो महिलाएं

तेलीबांधा में विदेशी नागरिकों पर शिकंजा, संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं दो महिलाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिला नागरिकों को संदिग्ध दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं और पिछले कई वर्षों से तेलीबांधा थाना क्षेत्र में निवास कर रही थीं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक वीजा और निवास से जुड़े नियमों का उल्लंघन करते हुए रह रहे हैं। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ IB की टीम भी पूछताछ में जुटी हुई है।

वीजा अवधि समाप्त होने की आशंका, दस्तावेज जब्त
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में महिलाओं ने खुद को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया है, लेकिन वे किस प्रकार के वीजा पर भारत आई थीं और उनका वीजा वर्तमान में वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इसी वजह से पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे कानूनी रूप से भारत में रह रही थीं या नहीं।

FRRO और केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) समेत संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है। जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यदि वीजा नियमों के उल्लंघन या अवैध निवास की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

लंबे समय तक रायपुर में कैसे रहीं? स्थानीय संपर्कों की जांच
पुलिस और IB की संयुक्त टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों महिलाएं इतने लंबे समय से रायपुर में कैसे रह रही थीं, उनका स्थानीय नेटवर्क क्या था और कहीं वे किसी संगठित या अवैध गतिविधि से तो नहीं जुड़ी थीं। फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

नए साल की पार्टी से जुड़ा एंगल भी जांच के दायरे में
इसी बीच पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नए साल की पार्टी के लिए बड़ी संख्या में विदेशी महिलाओं को छत्तीसगढ़ लाया गया था, जिनमें से करीब 80 से 90 महिलाएं रायपुर पहुंची थीं। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं इन विदेशी महिलाओं का अनैतिक गतिविधियों या देह व्यापार से कोई संबंध तो नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में विदेश से लड़कियों को लाकर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

जांच के बाद होगा बड़ा खुलासा
फिलहाल दोनों विदेशी महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला