भारतमाला मुआवजा घोटाला: 11 जिलों में जांच तेज, इसी महीने ACB-EOW मार सकती है छापा; बड़े अफसर और नेता निशाने पर

भारतमाला मुआवजा घोटाला: 11 जिलों में जांच तेज, इसी महीने ACB-EOW मार सकती है छापा; बड़े अफसर और नेता निशाने पर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत हुए करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले में अब निर्णायक कार्रवाई की तैयारी है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमें शिकायतकर्ता से प्राप्त नए तथ्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ रही हैं। जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस रायपुर और धमतरी के उन पटवारियों और राजस्व अधिकारियों पर है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर मुआवजे की राशि में हेरफेर की। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में इसी महीने कई रसूखदार सफेदपोशों और बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा सकती है।

जमीन के टुकड़े कर बढ़ा दिया मुआवजा, अब जिम्मेदारी तय होगी

जांच का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि आखिर बड़े भूखंडों को कागजों पर छोटे-छोटे टुकड़ों में कैसे बांटा गया? नियमों के अनुसार, छोटे टुकड़ों में बंटी जमीन का मुआवजा दर अधिक होता है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि इस विभाजन को रोकने की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी और किसके आदेश पर सर्वे नंबरों में बदलाव किए गए। रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे 463 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ वाले 124 किमी के हिस्से में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि हो रही है।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

इन 11 जिलों पर टिकी हैं जांच एजेंसियों की नजरें

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

सूत्रों के अनुसार, केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के उन सभी 11 जिलों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं जहां से यह कॉरिडोर गुजर रहा है। इन जिलों में भूमि अधिग्रहण, सर्वे नंबर परिवर्तन और भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत स्क्रूटनी की जा रही है:

 

  •  रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव।
  •  कोरबा, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव।
  •  दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा।

ED की सक्रियता ने बढ़ाई धड़कनें, दोबारा हो सकती है गिरफ्तारी

इस घोटाले की आंच केवल राज्य की एजेंसियों तक सीमित नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इस मामले से जुड़े दस्तावेज जुटा लिए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है। विशेष रूप से उन संदिग्ध अफसरों और बिचौलियों पर नजर रखी जा रही है जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। साक्ष्यों के आधार पर इनकी दोबारा गिरफ्तारी की प्रबल संभावना है।

जांच एजेंसियां दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कर सकें, इसके लिए सटीक और पुख्ता तथ्यों की जानकारी मेरे द्वारा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। शासन को करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए।

 कृष्ण कुमार साहू, शिकायतकर्ता

 

प्रोजेक्ट प्रोफाइल: एक नजर में

 परियोजना: भारतमाला (रायपुर-विशाखापट्टनम फोरलेन)

  •   कुल लंबाई: 463 किलोमीटर
  •   छत्तीसगढ़ में हिस्सा: 124 किलोमीटर
  •  मुख्य आरोप: गलत तरीके से जमीन विभाजन कर करोड़ों का फर्जी मुआवजा उठाना।
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार