राजधानी में फैला नशे का जाल बेनकाब: हेरोइन-गांजा गिरोह पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

राजधानी में फैला नशे का जाल बेनकाब: हेरोइन-गांजा गिरोह पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बहुस्तरीय अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापामार कार्रवाई में हेरोइन, गांजा, एमडीएमए और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जब्त मादक पदार्थों और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में सक्रिय ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

कबीर नगर: हेरोइन और गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कबीर नगर थाना पुलिस ने हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास रेड कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सिंह और संतोष सिंह सिदार को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से हेरोइन और गांजा बरामद किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सप्लाई स्थानीय स्तर पर की जा रही थी या बाहर से लाई गई थी।image-2026-02-15t085841299_1771126134

गोल बाजार: एमडीएमए के साथ एक आरोपी पकड़ा गया
गोल बाजार थाना पुलिस ने DKS Hospital की पार्किंग के पास से चित्रांश पवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एमडीएमए बरामद हुआ है, जो आमतौर पर पार्टी ड्रग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

Read More अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान

डीडी नगर: तालाब किनारे गांजा बरामद
डीडी नगर थाना पुलिस ने चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास से आरोपी नारायण यादव को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गांजा जब्त किया गया।image-82_1771129784

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

सिविल लाइन: 50 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे एक टोयोटा कार में सवार हरिकेश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन से 50 किलो गांजा बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपी गांजा ओडिशा से लाकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। सिविल लाइन इलाके में डिलीवरी के लिए रुकने के दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ लिया गया।

खमतराई: गांजा और नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खमतराई थाना पुलिस ने मयंक सोनी और राकेश अग्रहारकर को गांजा और नशीली गोलियां बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।f83n04_1771126203

पुलिस का बयान: अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायपुर को ड्रग-फ्री बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े सप्लाई नेटवर्क, फंडिंग और अन्य राज्यों से कनेक्शन की जांच की जा रही है। शहर में बढ़ती नशे की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई संभव है।

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा