महाशिवरात्रि की आधी रात बाबा धाम पहुँचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

महाशिवरात्रि की आधी रात बाबा धाम पहुँचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आधी रात को ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ और श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की तथा समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसर के मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श और शेड का निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम व भोजन के लिए विशेष शेड, आधुनिक शौचालय परिसर तथा पार्किंग क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा।WhatsApp-Image-2026-02-15-at-10.26.15-AM

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धाम की पहचान और सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता के विश्वास और संत-महात्माओं के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।

Read More नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल

रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह पवित्र स्थल वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद इस धाम की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। कहा जाता है कि बाबा ने स्वयं पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का निर्माण किया और इसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, गर्मी और सर्दी तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान रही है। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

Tags:

Latest News

5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता 5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या