शराब घोटाला ED की चार्जशीट में मुख्यमंत्री का नाम, पार्टी में मची खलबली, हुए कई चौकाने वाले खुलासे …

शराब घोटाला ED की चार्जशीट में मुख्यमंत्री का नाम, पार्टी में मची खलबली, हुए कई चौकाने वाले खुलासे … शराब घोटाला : नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED अब मुख्यमंत्री पर भी शिकंजा कस सकती है। ED द्वारा कोर्ट में दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। इस […]

शराब घोटाला ED की चार्जशीट में मुख्यमंत्री का नाम, पार्टी में मची खलबली, हुए कई चौकाने वाले खुलासे …

शराब घोटाला : नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED अब मुख्यमंत्री पर भी शिकंजा कस सकती है। ED द्वारा कोर्ट में दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले को लेकर कई खुलासे भी किए हैं।

चार्जशीट में कहा गया है कि नई आबकारी नीति सीएम अरविंद केजरीवाल का ही प्लान था। केजरीवाल के अलावा चार्जशीट में तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी के कविता का भी नाम है। चार्जशीट में ED ने कहा है कि आबकारी नीति बनने और उसके लागू होने के बाद के कविता ने विजय नायर के साथ कई दफे मीटिंग की थी।

Read More नाइट शिफ्ट के बाद गायब हुई नर्स, अगली सुबह छत पर मिला शव, मचा हड़कंप, पुलिस के सामने कई सवाल

चार्जशीट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के साथ मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी की मीटिंग हुई थी। आबकारी नीति का हिस्सा बनने के लिए केजरीवाल ने मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी का स्वागत किया था।

Read More महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना: तेज रफ्तार ई-बस ने 9 साल की मासूम को कुचला, बहन गंभीर घायल

चार्जशीट में ईडी ने कहा है कि विजय नायर ने ही अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई और बुची बाबू के साथ जूम कॉल अरेंज कराया था। साथ ही यह भी कहा गया है कि विजय नायर आम आदमी पार्टी का महत्वपूर्ण सदस्य था जो कि आबकारी नीति को मैनेज कर रहा था।

चार्जशीट ईडी ने कहा है कि विजय नायर ने समीर महेन्द्रू से कहा था कि अरुण पिल्लई और उसका सहयोगी ग्रुप शराब में निवेश करने का उत्सुक था। इस ग्रुप के पास बहुत पैसा है साथ ही राजनीतिक संबंध और केजरीवाल से दोस्ती थी। समीर महेन्द्रू ने विजय नायर को परखने के लिए अरविंद केजरीवाल से मीटिंग कराने के लिए कहा था। जिसके बाद नायर ने केजरीवाल और समीर महेन्द्रू के बीच फेसटाइम पर मीटिंग कराई थी।

चार्जशीट में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नाम का भी जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शराब घोटाले की शुरुआत में विजय नायर कीराज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात हुई। जिसके बाद वह डिफ्टी सीएम मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया और फिर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गया।

ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि दिनेश अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह के ही कहने पर उसने दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के मालिक से पैसे अरेंज कराकर मनीष सिसोदिया को पार्टी फंड के लिए 82 लाख रुपये दिए। इस फंड का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में किया गया। दिनेश अरोड़ा ने पूछताछ में बयान दिया है कि उसकी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से 5-6 बार बात हुई। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह के आवास पर सीएम अरविंद केजरीवाल से एक बार मुलाकात भी हुई थी।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल