नोटबंदी का ‘गोल्ड सीक्रेट’ उजागर: नक्सलियों ने 8.2 किलो सोना पुलिस को सौंपा, जमीन में दबे खजाने का खुलासा

नोटबंदी का ‘गोल्ड सीक्रेट’ उजागर: नक्सलियों ने 8.2 किलो सोना पुलिस को सौंपा, जमीन में दबे खजाने का खुलासा

बस्तर: बस्तर में नक्सल नेटवर्क के कमजोर पड़ने के साथ अब उनके छिपाए गए खजाने भी सामने आने लगे हैं। हालिया कार्रवाई में पुलिस को 8.2 किलो सोना और करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह सोना नोटबंदी के दौरान नकदी को बचाने के लिए खरीदा गया था और बाद में जंगलों में छिपा दिया गया।

20 दिन में करोड़ों का खजाना बरामद
पिछले कुछ हफ्तों में सुरक्षा बलों को जमीन के नीचे दबे बड़े आर्थिक नेटवर्क के सबूत मिले हैं। करीब 8 किलो से ज्यादा सोना और लगभग 6.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से सिर्फ सोने की कीमत ही करीब 14 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह बरामदगी बताती है कि नक्सली संगठनों ने वर्षों तक बड़े पैमाने पर फंड इकट्ठा किया था।

नोटबंदी में कैश बना ‘सोना’
जांच में सामने आया कि 2016 की नोटबंदी नक्सलियों के लिए बड़ा झटका साबित हुई थी। उस समय उनके पास बड़ी मात्रा में कैश मौजूद था, जिसमें अधिकतर पुराने नोट शामिल थे। ऐसे में उन्होंने नुकसान से बचने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये नकद को सोने में बदल दिया। इस काम के लिए बाहरी राज्यों के ज्वेलर्स की मदद ली गई और कमीशन देकर सोने की ईंटें तैयार करवाई गईं।

Read More बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?

24 कैरेट सोना, जंगलों में छिपाया गया
खरीदे गए सोने को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर जमीन के नीचे दबा दिया गया। इंद्रावती नदी के किनारे और पहाड़ी इलाकों को इसके लिए सुरक्षित ठिकाना माना गया। योजना यह थी कि जरूरत पड़ने पर इस सोने को फिर नकदी में बदला जाएगा।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

राजदारों की मौत से उलझी गुत्थी
इस पूरे नेटवर्क की जानकारी केवल कुछ शीर्ष नक्सली नेताओं को ही थी। लेकिन हाल की मुठभेड़ों में इन नेताओं के मारे जाने से सोने के छिपे ठिकानों का पूरा राज सामने नहीं आ पा रहा है। अब पुलिस आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों और मुखबिरों की मदद से एक-एक ठिकाने की जानकारी जुटा रही है।

हली बरामदगी से खुला रास्ता
मार्च महीने में पहली बार लगभग 1 किलो सोना बरामद हुआ था, जिसके बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हाल ही में एक साथ 7 किलो से ज्यादा सोना मिलने से यह साफ हो गया कि अभी और भी खजाना जमीन के नीचे छिपा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां अब संभावित ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

नकदी भी पॉलीथिन में दबाकर रखी
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये कैश भी अलग-अलग जगहों पर दबाकर रखा गया था। नोटों को बंडल बनाकर पॉलीथिन में पैक किया गया ताकि लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। यह तरीका दिखाता है कि नक्सली संगठनों ने अपने फंड को सुरक्षित रखने के लिए योजनाबद्ध तरीके अपनाए थे।

नक्सल नेटवर्क कमजोर, सरेंडर बढ़े
इधर, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी नक्सलियों के सरेंडर का सिलसिला तेज हुआ है। हाल ही में 9 सीनियर नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।लगातार हो रही कार्रवाइयों और सरेंडर के चलते नक्सलवाद अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

अभी और खुल सकते हैं राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक जो बरामदगी हुई है, वह कुल छिपे खजाने का केवल एक हिस्सा हो सकती है। आने वाले समय में और सोना और नकदी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह मामला नक्सल फंडिंग के बड़े नेटवर्क को उजागर कर सकता है।

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार