VVIP कल्चर को 'नो': केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने काफिले से घटाईं गाड़ियां, PM मोदी की 7 अपीलों पर खुद अमल कर पेश की नजीर

VVIP कल्चर को 'नो': केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने काफिले से घटाईं गाड़ियां, PM मोदी की 7 अपीलों पर खुद अमल कर पेश की नजीर

बिलासपुर । देश में अक्सर नेताओं के लंबे-चौड़े काफिले और VVIP (वीआईपी) कल्चर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इसके उलट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और ऊर्जा संरक्षण की नीति से प्रेरित होकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने अपने काफिले (Convoy) में शामिल फॉलो वाहनों की संख्या तत्काल प्रभाव से कम करने के निर्देश दिए हैं। साहू का यह कदम प्रशासनिक और सियासी हलकों में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है, जिसे संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
सादगी और ऊर्जा संरक्षण है लक्ष्य

केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों का संतुलित उपयोग ही समय की सबसे बड़ी मांग है। सुरक्षा में लगे अनावश्यक फॉलो वाहनों को कम करने का यह निर्णय आम जनता के बीच सादगी का संदेश देने और सरकारी संसाधनों की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

PM मोदी की इन 7 अहम अपीलों का खुद करेंगे पालन
सिर्फ काफिला छोटा करने तक ही नहीं, मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण अपीलों को अपनी जीवनशैली में सख्ती से लागू करने का भी संकल्प लिया है। ये 7 अपीलें इस प्रकार हैं:
 ईंधन की बचत:पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) का उपयोग बढ़ाना।
 विदेशी दौरों पर ब्रेक: देश की पूंजी बचाने के लिए अगले एक वर्ष तक किसी भी प्रकार की विदेश यात्रा से बचना।
 स्वदेशी अपनाना: विदेशी उत्पादों का मोह छोड़कर 'वोकल फॉर लोकल' की तर्ज पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना।
 गोल्ड पर कंट्रोल: अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए एक वर्ष तक सोना (Gold) खरीदने से परहेज करना।
 वर्क फ्रॉम होम:जहां तक संभव हो, अनावश्यक आवाजाही रोककर घर से ही कार्य (WFH) करने को प्राथमिकता देना।
 प्राकृतिक खेती:रासायनिक खादों (उर्वरकों) पर निर्भरता घटाकर किसानों और आम लोगों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना।
 खाद्य तेल में कटौती: स्वास्थ्य और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए खाद्य तेल (कुकिंग ऑयल) के उपयोग में कटौती करना।
 
जनता से भी की राष्ट्र निर्माण की अपील
 
केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश और देश के नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री की इन सात अपीलों का पालन करें। उन्होंने कहा कि हम सभी के छोटे-छोटे प्रयासों और आदतों में बदलाव से ही एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाई जा सकती है।

 

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू