Pendra Coal Transport News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा था कोयला का खेल, खनिज विभाग ने देर रात दबोचे दो ट्रेलर

Pendra Coal Transport News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा था कोयला का खेल, खनिज विभाग ने देर रात दबोचे दो ट्रेलर

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहे कोयला कारोबार का खुलासा किया है। देर रात चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कोटमी अड़भार क्षेत्र में दो ट्रेलर वाहनों को रोककर जांच की, जहां दस्तावेजों और वास्तविक लोडिंग स्थल में भारी गड़बड़ी सामने आई। कार्रवाई के बाद दोनों ट्रेलरों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने सर्वे अभियान के दौरान कोयले से भरे ट्रेलर क्रमांक MP19ZF2103 और MP18ZF2118 को जांच के लिए रोका। ई-ट्रांजिट पास में कोयला लोडिंग स्थल बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित “माँ तारा ट्रेडर्स” दर्ज था, लेकिन पूछताछ में वाहन चालकों ने स्वीकार किया कि कोयला वास्तव में कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से लोड किया गया था। इस खुलासे के बाद विभाग ने दस्तावेजों को संदिग्ध मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।

जांच में सामने आए विरोधाभास के आधार पर खनिज विभाग ने मामले को अवैध खनिज परिवहन और कोयला चोरी की श्रेणी में दर्ज किया है। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1) और 21(5) के तहत दोनों वाहनों पर प्रकरण कायम किया गया है। विभाग ने करीब 3 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाते हुए ट्रेलरों को जब्त कर पुलिस लाइन अमरपुर में खड़ा कराया है। अधिकारियों के अनुसार, इसी सप्ताह जिले में 11 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें हाइवा और ट्रैक्टर भी शामिल हैं।

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

खनिज विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए जा रहे खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। विभागीय टीम में सहायक जिला खनिज अधिकारी आदित्य मानकर और खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान तेज किए जाएंगे ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल