तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बवाल! सारंगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल, VIDEO वायरल

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बवाल! सारंगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल, VIDEO वायरल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद तालाब में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसा तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार इलाके पर नजर रखे हुए है।

Read More Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी