हद हो गई....जेल के अंदर भी चल रहा खौफ का खेल हत्या के प्रयास का आरोपी फोन पर दे रहा धमकी...

हद हो गई....जेल के अंदर भी चल रहा खौफ का खेल हत्या के प्रयास का आरोपी फोन पर दे रहा धमकी...

बिलासपुर। रतनपुर में पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गई है। हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल सलाखों के पीछे से अपना नेटवर्क चला रहा है। वह जेल के अंदर से फोन कर मामले के प्रार्थी को लगातार धमका रहा है। प्रार्थी निरंजन सिंह ने अब अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल अधीक्षक और रतनपुर थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला 
रतनपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक दो गांधीनगर का है। जमीन विवाद को लेकर निरंजन सिंह और राजेश सिंह पर कुछ दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था।  घटना दिनदहाड़े अधिकारियों के सामने हुई थी। राजस्व विभाग की टीम वहां जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी। उसी टीम के सामने अरविंद जायसवाल रविन्द्र जायसवाल दीपक और अमित ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान एक भाई के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए धारा 307 506 294 323 34 के तहत केस दर्ज किया और आरोपियों को जेल भेज दिया था।

पुलिस रिकॉर्ड में मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल जेल की चारदीवारी में कैद है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कह रही है। प्रार्थी का आरोप है कि अरविंद उसे जेल से फोन कर धमका रहा है और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं आरोपी के परिवार वाले भी प्रार्थी के घर पहुंचकर जबरन समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। जब प्रार्थी ने समझौता करने से मना कर दिया तो आरोपी पक्ष अब उसे और मामले के गवाहों को झूठी शिकायतों में फंसाकर परेशान कर रहा है।

Read More 79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला

दिनदहाड़े सरकारी अधिकारियों के सामने हमला करने वाले आरोपी का जेल से फोन करना गंभीर मामला है। आखिर एक कैदी के पास जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और वह वहां से धमकियां कैसे दे रहा है। रतनपुर थाना प्रभारी शांत कुमार साहू का कहना है कि प्रार्थी का आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रार्थी का परिवार दहशत में है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

Read More दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

Tags:

Latest News

एक अफवाह और चार जिंदगियां खत्म! ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री एक अफवाह और चार जिंदगियां खत्म! ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावा विवाद गरमाया, जांच के लिए बनी SIT; वित्तीय रिकॉर्ड से लेकर जिम्मेदारियों तक होगी जांच
खेत की मेढ़ खोदते ही निकला इतिहास! महासमुंद के बम्हनी में मिलीं 8वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियां, मंदिर के अवशेष मिलने के संकेत
मोदी-मैक्रों की मास्टरस्ट्रोक! 5 साल में दोगुना होगा कारोबार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक
ड्रग्स के पैसों से बनाई शान, अब पुलिस की कार्रवाई से थमी रफ्तार! रायपुर में 'पाबलो' की 15 लाख की संपत्ति सीज
हद हो गई....जेल के अंदर भी चल रहा खौफ का खेल हत्या के प्रयास का आरोपी फोन पर दे रहा धमकी...
Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन फूड्स से करें परहेज? जानिए हेल्दी रहने का सही तरीका
रायपुर चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा खेल, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश, करोड़ो की विवादित निविदा पर कार्यवाही नहीं...
घर के पास डॉक्टर बनने का सपना टूटा, सरकारी बदइंतजामी से छत्तीसगढ़ के पांच मेडिकल कॉलेज फेल
गार्ड गायब, सीसीटीवी बंद: सरोना शराब दुकान से 7 लाख कैश और शराब पार, खुली सुरक्षा की पोल
पॉवर शिफ्ट: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ मिशन, अब जिला अध्यक्षों के हाथ में होगी कमान
फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत