CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है। आज प्रदेशभर में मौसम गतिविधियों में तेजी आने के संकेत मिले हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा के आसार हैं।

Read More छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने दी मंजूरी: देखें सूची

पिछले 24 घंटों के दौरान दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। दूसरी ओर, राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

Read More अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी

राजधानी रायपुर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बारिश या अंधड़ चलने की संभावना है। विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले स्थानों में बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित जगह पर शरण लें।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी