देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एक मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भारी तनाव का माहौल बन गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद कुमार की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ आरोपितों के घरों तक पहुंच गई। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ और हंगामे की घटनाएं सामने आईं।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गए। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर आरोपितों के घर पहुंचे और कथित अवैध निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई है। बुलडोजर की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से तनाव था। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग हथौड़े, लाठी-डंडे और अन्य हथियारों के साथ एक परिवार के घर पहुंचे और हमला कर दिया है। इस हमले में विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, देहरादून का बैरागीवाला इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। हत्या, उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन और बुलडोजर कार्रवाई ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग