फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत

धमतरी। गर्मी से राहत दिलाने वाला एक साधारण सा पेय पदार्थ उस वक्त दहशत का कारण बन गया, जब 10 रुपये की फ्रूटी के पाउच से ऐसा खुलासा हुआ जिसने हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर दिया। धमतरी जिले के करेली बड़ी क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची ने जैसे ही फ्रूटी पी, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब पाउच को ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध अवशेष दिखाई दिया।

घटना के बाद बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि जांच में पाउच के भीतर मिले अवशेष की पहचान छिपकली की चमड़ी के रूप में हुई है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पैकेज्ड फूड व पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सीलबंद पैकेट के अंदर यह अवशेष पहुंचा कैसे? क्या निर्माण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही हुई, या फिर सप्लाई चेन के किसी चरण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग जांच में जुट गए हैं।

Read More प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद

फिलहाल, बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने उपभोक्ता सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनके बच्चों तक पहुंचने वाले खाद्य उत्पाद कितने सुरक्षित हैं।

Read More CG News: अंग्रेजी शराब में मिलावट के शक ने मचाई खलबली, किराए के मकान से 4409 खाली बोतल-पौवा, हजारों ढक्कन और स्टीकर बरामद

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग