एक अफवाह और चार जिंदगियां खत्म! ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री

एक अफवाह और चार जिंदगियां खत्म! ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री

मुरैना। कभी-कभी एक अफवाह का अंजाम कितना भयावह हो सकता है, इसका दर्दनाक उदाहरण मध्य प्रदेश के मुरैना में देखने को मिला। सफर कर रहे यात्रियों को क्या पता था कि आग लगने की एक खबर उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन जाएगी। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलते ही ट्रेन में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने की कोशिश में कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, लेकिन कुछ ही पलों बाद वहां मौत दौड़ती हुई आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घबराए यात्री सुरक्षित जगह की तलाश में दूसरे ट्रैक पर खड़े हो गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजरी और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार, बिखरा सामान और अपनों को तलाशते परिजनों के दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाले थे। सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की जड़ एक अफवाह थी। अब रेलवे प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है कि आखिर आग लगने की खबर कैसे फैली और क्या इस त्रासदी को रोका जा सकता था। यह हादसा एक बार फिर बता गया कि अफवाहें सिर्फ भ्रम नहीं फैलातीं, बल्कि कई बार जिंदगी भी छीन लेती हैं।

Read More आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी