79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला

79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला

जशपुर। दशकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिस जशपुर जिले ने आजादी के बाद से कभी ट्रेन की आवाज नहीं सुनी, वहां अब रेलवे ट्रैक बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही जशपुर पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने की दिशा में बढ़ चुका है और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

करीब 292 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन सिर्फ ट्रैक नहीं, बल्कि विकास की नई पटरी मानी जा रही है। अब तक सड़क मार्ग पर निर्भर रहने वाला जशपुर आने वाले समय में सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं को मिलेगा। वर्षों से रेल सुविधा की मांग कर रहे लोगों के लिए यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

नई रेल लाइन बनने के बाद जशपुर के जैविक कृषि उत्पाद, धान, मक्का, सब्जियां और बागवानी उत्पाद देश के बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे स्थानीय किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। वहीं व्यापार और उद्योग के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि जशपुर के खूबसूरत जलप्रपात, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक पर्यटन स्थल अब देशभर के पर्यटकों की पहुंच में होंगे।

Read More अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर

रेल संपर्क शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं लेकर आएगा। विद्यार्थियों को बड़े शहरों के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना आसान होगा, जबकि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए तेजी से बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। कुल मिलाकर यह परियोजना केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि जशपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला विकास का नया अध्याय है। जिस जिले ने वर्षों तक ट्रेन का इंतजार किया, वहां अब जल्द ही रेल की सीटी विकास, रोजगार और नई उम्मीदों का संदेश लेकर गूंजेगी।

Read More केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल